Gold Rate : अब हो जाओ खुश, सोने की कीमतों में 15 हजार तक की तगड़ी गिरावट
Gold Rate : सोने के दामों में इस साल तगड़ी बढ़ौतरी के दुख के बाद अब दाम गिरने से आम ग्राहकों के चेहरे की खुशियां लौट आई हैं। गोल्ड ने इस साल निवेशकों की मौज कर दी, परंतु, आम ग्राहक सोना जरूरत के समय में भी नहीं खरीद पा रहे थे। अब सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को राहत मिलेगी।

My job alarm (Gold Rate) : सोने के दाम निरंतर बढ़ौतरी के बाद अब ढलान पर आ गए हैं। सोने के दामों में 2025 में तगड़ी बढ़ौतरी के बाद गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम धड़ाम हो गए हैं। 2025 में सोना 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था। आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने की कीमत क्या चल रही है।
क्या है सोने की कीमत गिरने का कारण
सोने के दामों में गिरावट का कारण सोने में मुनाफावसूली है। निवेशकों ने सोने को अच्छे मुनाफे के लिए बेचना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर फिलहाल टैरिफ वॉर भी शांत है और अलग-अलग देशों के साथ अमेरिका के व्यापार समझौते पॉजिटिव नोड पर पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर भी कमजोर हो रहा है। इससे सोने के दाम (Gold Rate) गिरते जा रहे हैं।
सोने को लेकर आ गई बड़ी रिपोर्ट
सोने के दामों में गिरावट को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। क्वांट म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट में संकेत है कि सोने की कीमतें (Gold Rate) अपने हाई पर पहुंची हुई हैं और आने वाले दो महीनों में डॉलर के मुकाबले सोने में 12 से 15 प्रतिशत का सुधार आ सकता है।
सोने में आई है तगड़ी गिरावट
सोने के दामों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ समय से शानदार तेजी के बाद सोना गिरा है। सर्राफा बाजार में सोने के दाम 97,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। यह दाम 16 जून को 1 लाख के ऊपर थे। इसके बाद सोने की कीमत (Gold Rate) लगातार गिरती दिख रही है। फिलहाल सोना 4 हजार तक सस्ता हो चुका है।
आगे इतनी गिर जाएंगी सोने की कीमत
क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से बताया गया है कि सोने की कीमतों में आगे और भी गिरावट आएगी। सोने की कीमतें 2 महीनों में डॉलर के लिहाज से 12 से 15 प्रतिशत गिर सकती है। ऐसे में सोना खरीदने (Gold Rate Update) के लिए ये अच्छा मौका होगा। सोने के दाम में रिपोर्ट आने के बाद से 3 हजार तक की गिरावट आ चुकी है और आगे यह गिरकर 85 हजार रुपये तक जाने की उम्मीद है।
शॉर्ट टर्म में दिखेगी गिरावट
सोने के दामों (Gold Rate) में आने वाले समय में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह शॉर्ट टर्म के नजरिए से गिरावट है। वहीं, दीर्घकालिन टर्म में सोने के दाम आशावादी बन रहे हैं। लंबे समय में सोना मुनाफा दे सकता है।
कच्चे तेल में होगी बढ़ौतरी
फंड की रिपोर्ट में कच्चे तेल में तेजी रह सकती है। इसमें 10 से 12% की तेजी दिख सकती है। वहीं, क्वांट की रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में खरीदारी के अवसर मिलने संभव है। दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स स्थिर होने का अनुमान है, जिससे सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट देखने को मिल सकती है।
एमसीएक्स पर क्या चल रहे हैं दाम
सोने के दाम 96735 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा चुके हैं। सोने के दामों में (Gold Rate) में 17 जून से गिरावट आई है। सोना 16 जून को एमसीएक्स पर अपने ऑल टाइम हाई पर था और सोने के दाम 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा था।