My job alarm

Gold Rate Down : 4000 रुपये गिरे सोने के भाव, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

gold silver price today : पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। दोनों धातु का रेट करीब एक महीने के लो पर आ गया है। लेकिन सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए यह राहत की खबर है। सोने के भाव 4 हजार रुपये की गिरावट आई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 

 | 
Gold Rate Down : 4000 रुपये गिरे सोने के भाव, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

My job alarm - (Gold Silver Latest Price) सोना चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आज यानी 13 नवंबर को लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है।

आज के ताजे भाव की बात करें, तो 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) में गिरावट आई है। जहां एक ओर सोने की कीमत में बदलाव हो रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, बाजार जानकारों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 


लखनऊ में सस्ता मिल रहा सोना - 


आज 13 नवंबर को लखनऊ में 22 कैरेट सोने के दाम (Lucknow Gold Rate) में गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 400 रुपये कम होकर 70,600 रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह, 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 4000 रुपये की कमी आई है, जिससे अब इसकी कीमत 7,06,000 रुपये हो गई है।

जानिये आज कितना सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट सोना -

त्योहारी सीजन की शुरूआत से ही सोने की कीमतों (Gold Price Today) में उदल-पुथल जारी है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 440 रुपये  प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 77,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने 100 ग्राम का दाम 4400 रुपये कम होकर अब 7,70,000 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने के दाम (Gold Latest Rate) में भी कमी देखी गई है। 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 320 रुपये गिरकर 57,770 रुपये पर आ गई है। इसी तरह, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव भी 3200 रुपये कम होकर 5,77,700 रुपये हो गया है।

आज का चांदी रेट - 

लखनऊ में आज चांदी की कीमत (Silver Price today) आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ। 100 ग्राम चांदी की कीमत आज 13 नवंबर को 9,100 पर है। लखनऊ में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 91,000 पर है। वहीं, कल 12 नवंबर को चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली थी। इसी के साथ 14,700 रुपये की गिरावट सोने के रेट में देखने को मिली थी। शादी के सीजन से पहले सोने के रेट में गिरावट के साथ ही खरीदारी का तगड़ा मौका लोगों को मिल गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now