Gold Purity Check Ways : असली और नकली सोने के बीच क्या होता है अंतर? आप भी जान लें

MY JOB ALARM : सोने की खरीदारी करना भारत देश में काफी शुभ माना जाता है। भलें ही इसकी कीमतें ज्यादा हो लेकिन फिर भी इससे खरीदने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। देखा जाएं तो जैसे-जैसे जमाना बदलता जा रहा है वैसे ही मार्केट में चूना लगानें वालों की गिनती में भी बढ़ोतरी (gold news hindi) होती जा रही है।
ऐसे में अगर आप भी सोने से बने जेवरात खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है उन आसान तरीकों के बारे में जिसके जरीए आप चंद समय में ही असली और नकली सोने के बीच फर्क पता कर सकते है। आइए खबर में जानते है सोने से जुड़ी इस (gold rate today) जानकारी के बारे में विस्तार से।
धोखाधड़ी के इस जमाने में कई लोग ठगी का शिकार हो जाते है और कहीं सोने का दाम चुकाकर पीतल-तांबा के गहने घर ले आते है। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है, जिसकी खबरें सोशल मीडिया में तैरती रहती हैं। ऐसे में आइए जान लेते है उन तरीकों के बारे मे जिन्हे अपनानें के बाद हम सोने के असली और नकली जेवरातों के बीच फर्क जान सकते है।
अगर आपने ज्वैलरी खरीदी है और उस पर हॉलमार्क का निशान है तो मान लीजिए कि आपको सही सोना मिला है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता का निशान (gold purity mark) है। इसकी शुद्धता के आधार पर यह 10k, 14k, 18k, 22k या 24k हो सकता है।
विनेगर यानी सिरका से भी आप सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। सोने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालें और कुछ मिनट बाद उसे ध्यान से देखें। अगर सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो यह शुद्ध सोना होगा। नकली सोना विनेगर के संपर्क में आते ही काला हो जाएगा।
चुंबक को सोने के गहनों पर लगाएं, अगर गहने चुंबक के साथ न चिपके तो समझो सोना असली है। सोने के गहनों को सिरामिक पत्थर पर घिसे निशान काले पड़े तो सोना नकली है,अगर सुनहरे पड़े तो सोना असली है।
एक बड़े बर्तन में पानी भर लें उसमें सोने का कोई गहना (How We Check Gold Purity) डाल दें। अगर पानी में तैरने लगे तो सोना नकली है। असली सोना कितना भी हल्का और कितनी भी मात्रा में हो वह पानी में डूब जाता है। क्योंकि यह उच्च घनत्व वाली एक मोटी और कठोर धातु है।
सोने को (latest gold rate today) अपने दांतों के बीच कुछ देर दबाकर रखें। अगर सोना असली होगा तो दांतों के निशान दिखाई देंगे। एसिड टेस्ट करना हो तो किट आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं।