Gold Price Today : गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold and Silver price : इस शादी ब्याह के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। भारत देश में सोने और चांदी (Gold-Silver Price Today 07 December 2024) के जेवरातों की खरीदारी किसी शुभ अवसर पर करने का चलन शुरू से ही है। इन दिनों इसकी मांग और कीमतें दोनों में उथल-पुथल जारी है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी कीमत को लेकर हर रोज अपडेट जारी होते रहते हैं।आइए जानते हैं इसकी कीमतों के बारे में।

My job alarm - (Gold Rate): दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज 7 दिसंबर के दिन भी सोने और चांदी के ताजा भाव (gold silver latest rate) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे देखकर मार्केट में खलबली मच गई है। आइए विस्तार से जानते हैं 22 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट।
सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट-
इन दिनों बाजारों में भी खूब रौनक देखी जा रही है। तीन दिन की गिरावट के बाद फिर से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार (Gold rates in bullion market) बंद रहता है। इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 79,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी की कीमत (chandi ka bhav) भी 6 दिसंबर कल शुक्रवार को 300 रुपये की गिरावट के साथ लगभग 93,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुद्ध सोना यानी की 24 कैरेट सोने की कीमत भी शुक्रवार को करीब 78,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी।
अन्य शहरों में सोने के दाम-
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई में सोने का भाव 71415 77910 58950
मुंबई में सोने का भाव 71405 77899 58440
दिल्ली में सोने का भाव 71550 78040 58540
कोलकाता में गोल्ड का रेट 71405 77910 58440
अहमदाबाद में सोने का भाव 71450 77940 58460
जयपुर में सोने का भाव 71550 78060 58560
पटना में सोने का भाव 71470 77940 58460
लखनऊ में सोने का भाव 71570 78040 58540
गाजियाबाद में सोने का भाव 71570 78060 58560
नोएडा में सोने का भाव 71550 78060 58570
अयोध्या में सोने का भाव 71550 78060 58550
गुरुग्राम में सोने का भाव 71550 78060 58570
चंडीगढ़ में सोन का भाव 71570 78060 58560
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।
वायदा बाजार में सोने की कीमत-
वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव (aaj ka sone ka bhav) देखा गया है, आज 7 दिसंबर को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज वायदा कारोबार में सोने की कीमत (Gold today price) 74 रुपये की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। MCX में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 74 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें लगभग 12,297 लॉट का कारोबार हुआ। एक्सपर्टस का कहना है कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख होने की वजह से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अब वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,647.14 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हो गया है।
वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट-
इस बाजारी रौनक के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। आज 7 दिसंबर बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver price) 274 रुपये की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। MCX चांदी 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 274 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किलोग्राम (silver rates in futures trading) पर स्थिर हो गई है। इसमें 24,653 लॉट का कारोबार हुआ। इसी बीच वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 31.23 डॉलर प्रति औंस पर ठहर गई है।
सोने का हॉलमार्क की ऐसे करें पहचान-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी सोना (sona chandi ka bhav)खरीदें तो हॉलमार्क का ध्यान रखें। सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता है। हॉलमार्क अंक से सोने की शुद्धता की जांच की जाती है। शुद्ध सोने का हॉलमार्क अंक (Gold Hallmark) 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता में कोई शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का अर्थ होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, जैसे कि अगर आपके पास 22 कैरेट गोल्ड के गहने हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए गोल्ड हॉलमार्क के मायने-
शादी-ब्याज के सीजन में तो हल्के गहनों की डिमांड ही ज्यादा रहती है। खासकर जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही ज्यादा इस्तेमाल होता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन कई ज्वेलर्स 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने में मिलावट करे इसे 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold ka rate) बताकर जेवर को बेच देते हैं। इसलिए हमेशा सोना खरीदते हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
गोल्ड हॉलमार्क का अर्थ-
अगर सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना ही है। वहीं, इसके अलावा अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। इसके अलावा 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 प्रतिशत तक प्योर है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 प्रतिशत खरा है। 990 हॉलमार्क (gold hallmark) होने पर सोना 99.0 प्रतिशत तक प्योर होता है। इसके अलावा अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत तक खरा है। आपका 24 कैरेट गोल्ड एकदम प्योर है।