My job alarm

Gold Price Today: सोने में बनी हुई है तेजी, चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Price Today - अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि आज शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर मौजूदा समय में देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम (silver price) 91,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आइए नीचे खबर में ये जान लेते है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट क्या चल रहे है-

 | 
Gold Price Today: सोने में बनी हुई है तेजी, चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट

My job alarm - (Gold Price Today) आज शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। देश के अधिकतर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 77,800 रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (sone ka bhaav) 71,300 रुपये के आसपास ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से बुलियन मार्केट बंद (bullion market closed) था। ऐसे में चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है। (today gold price)

27 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट-

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम (silver price) 91,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज इसमें 100 रुपये की तेजी आई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल का दाम-

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के दाम (sone aur chandi ke taaza daam) में इजाफा हुआ। सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 300 रुपये की वृद्धि के साथ 90,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी का कारण वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और डॉलर की कमजोरी बताया जा रहा है। इससे पहले, मंगलवार को भी सोने की कीमतों में 250 रुपये की वृद्धि देखने को मिली थी। इस प्रकार, बाजार में धन के बहाव के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।

सोने में बनी हुई हई है तेजी-

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट (Commodity Experts at LKP Securities) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक नीतियों के बावजूद ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने बाजार को मजबूती प्रदान की है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना वायदा 9.10 डॉलर का इज़ाफा करके 2,644.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

इसके अलावा, छुट्टियों के चलते कमजोर कारोबारी गतिविधियों के बीच भी सोने और चांदी के बाजार में तेजी देखी जा रही है। इस स्थिति से यह संकेत मिलता है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित सम्पत्तियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।

27 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट-

शहर का नाम - 22 कैरेट गोल्ड रेट - 24 कैरेट गोल्ड रेट-

दिल्ली 71,400 77,880

नोएडा 71,400 77,880

गाजियाबाद 71,400 77,880

जयपुर 71,400 77,880

गुड़गांव 71,400 77,880

लखनऊ 71,400 77,880

मुंबई 71,250 77,730

कोलकाता 71,250 77,730

पटना 71,300 77,800

अहमदाबाद 71,300 77,800

भुवनेश्वर 71,250 77,730

बेंगलुरु 71,250 77,730

कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमत-

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now