My job alarm

Gold Price Today: लगातार बढ़ रहे सोने के दाम, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के आज के ताजा रेट

Gold Price Today - अगर आप साेना खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में सोने के भाव में क्या परिवर्तन हुआ है, तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

 | 
Gold Price Today: लगातार बढ़ रहे सोने के दाम, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के आज के ताजा रेट

My job alarm - (Gold Price Today) नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। 8 जनवरी 2025 को सोने का भाव हरे निशान पर बना रहा। बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई। देश के कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 78,800 रुपये के आसपास है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव (sone ke taza bhaav) करीब 72,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में सोने के भाव में क्या परिवर्तन हुआ है, तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में- (today gold price)

8 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी-

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम (today silver price) 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में तेजी रही। पहले चांदी का रेट कल 91,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। आज इसमें 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त रही। (today silver price update)

क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना?

सोने की कीमतों (sone ki keematein) में वृद्धि का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये में गिरावट ने भी सोने की कीमतों को महंगा बनाया है। आर्थिक अनिश्चितताएं, जैसे मुद्रास्फीति और बाजार की अस्थिरता, लोगों को सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखने को मजबूर कर रही हैं। इससे खरीदारी में वृद्धि हो रही है। भविष्य में अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट, सोने की कीमतों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

8 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट-

शहर का नाम - 22 कैरेट गोल्ड रेट - 24 कैरेट गोल्ड रेट-

दिल्ली 72,300 78,860

नोएडा 72,300 78,860

गाजियाबाद 72,300 78,860

जयपुर 72,300 78,860

गुड़गांव 72,300 78,860

लखनऊ 72,300 78,860

मुंबई 72,150 78,710

कोलकाता 72,150 78,710

पटना 72,200 78,760

अहमदाबाद 72,200 78,760

भुवनेश्वर 72,150 78,710

बेंगलुरु 72,150 78,710

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर कई कारकों का प्रभाव पड़ता है, जैसे लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट। जब आर्थिक स्थिति कमजोर होती है या ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा, वैश्विक घटनाएं भी कीमतों को प्रभावित करती हैं। इन सभी कारणों से आने वाले समय में सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now