My job alarm

Gold Price Today: लगातार जारी है सोने के भाव में तेजी, चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Price Today - भारत में शादी का सीजन होने के कारण सोने की डिमांड बढ़ने लगी है। गोल्ड की डिमांड (Gold demand) बढ़ने का असर गोल्ड की कीमतों पर भी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि सोने के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है और रोज़ ही इसके दाम ऊंचे उठ रहे हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट क्या चल रहे है-

 | 
Gold Price Today: लगातार जारी है सोने के भाव में तेजी, चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट

My job alarm - (Gold Price Today) सोने के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है और रोज़ ही इसके दाम ऊंचे उठ रहे हैं। आज, 9 जनवरी 2025 को, सोने के दाम में 100 रुपये की वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोने का भाव 120 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 100 रुपये बढ़ा है। वर्तमान में, देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold rate) लगभग 78,900 रुपये के आसपास है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम (sone ke daam) करीब 72,400 रुपये चल रहा है। ऐसे में आप भी चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

9 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी-

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। (today silver price)

लगातार महंगा हो रहा है सोना-

भारत में शादी का सीजन होने के कारण सोने की डिमांड बढ़ने लगी है। गोल्ड की डिमांड (Gold demand) बढ़ने का असर गोल्ड की कीमतों पर भी नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक और वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये की कमजोरी ने भी सोना महंगा किया है। आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। साथ ही अमेरिका के आर्थिक आंकड़े जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

9 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट-

शहर का नाम - 22 कैरेट गोल्ड रेट - 24 कैरेट गोल्ड रेट-

दिल्ली 72,400 78,970

नोएडा 72,400 78,970

गाजियाबाद 72,400 78,970

जयपुर 72,400 78,970

गुड़गांव 72,400 78,970

लखनऊ 72,400 78,970

मुंबई 72,250 78,820

कोलकाता 72,250 78,820

पटना 72,300 78,870

अहमदाबाद 72,300 78,870

भुवनेश्वर 72,250 78,820

बेंगलुरु 72,250 78,820

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें (federal reserve interest rates) और अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात शामिल हैं। जब अमेरिका की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है या ब्याज दरें कम होती हैं, तो निवेशक सोने की ओर आकर्षित होते हैं। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता भी सोने की मांग को बढ़ाती है। इस प्रकार के कारकों के मद्देनजर, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने के दाम में वृद्धि होने की संभावना है। (gold latest price)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now