Gold Price - आज फिर गिरे सोने के दाम, चमकी चांदी, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
Today Gold Price - साल 2024 खत्म होने में केवल तीन दिन बाकी हैं, और नए साल से पहले सोने के दाम में करेक्शन हुआ है। वहीं दूसरी ओर 100 रुपये की तेजी के साथ देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,600 रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर सोने के ताजा रेट क्या चल रहे है-

My job alarm - (Gold Price Today) साल 2024 खत्म होने में केवल तीन दिन बाकी हैं, और नए साल से पहले सोने के दाम में करेक्शन हुआ है। आज, 29 दिसंबर 2024, सोना 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 77,900 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव (sone ke bhaav) 71,400 रुपये के करीब है। ऐसे में आप भी चेक कर लें कि आपके शहर में सोने के भाव क्या चल रहा है।
29 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट-
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,600 रुपये पर पहुंच गया है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये था। इस तरह, चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। (today silver price)
क्या नए साल में सोने के भाव में तेजी आएगी?
एक्सपर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में ताजा तनावों के कारण सोने की मांग में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा, निवेशक सुरक्षित संपत्तियों में अधिक रुचि दिखा रहे हैं और ज्वैलर्स की खरीदारी भी सोने की कीमतों को बढ़ा रही है। नए साल की शुरुआत पर डॉलर की मजबूती और संभावित नीतिगत बदलावों से बाजार में और भी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे सोने की कीमतें और उच्चतम स्तर पर जा सकती हैं। (sone chandi ke taaza daam)
बुलियन मार्केट का रेट-
दिल्ली के सर्राफा बाजार (Delhi's bullion market) में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में 900 रुपये का उछाल आया, जिससे यह 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस सप्ताह चांदी की कुल बढ़ोतरी 3,550 रुपये प्रति किलोग्राम रही। बाजार में इस बढ़ोतरी से निवेशकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं।
29 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट-
शहर का नाम - 22 कैरेट गोल्ड रेट - 24 कैरेट गोल्ड रेट-
दिल्ली 71,500 77,990
नोएडा 71,500 77,990
गाजियाबाद 71,500 77,990
जयपुर 71,500 77,990
गुड़गांव 71,500 77,990
लखनऊ 71,500 77,990
मुंबई 71,350 77,840
कोलकाता 71,50 77,840
पटना 71,400 77,890
अहमदाबाद 71,400 77,890
भुवनेश्वर 71,350 77,840
बेंगलुरु 71,350 77,840
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
बता दें कि, सोने की कीमतों (latest gold price) पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट (Federal Reserve Interest Rates and International Markets) का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम (sone ke daam) आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।