My job alarm

Gold Karat : कितने कैरेट सोने वाली ज्वैलरी होती है मजबूत, सोना खरीदने से पहले जान लें कौन-कौन से मेटल की होती है मिलावट

Gold Karat Formula : अक्सर जब भी हम सोने के आभूषण खरीदने के लिए दुकान पर जाते हैं तो सुनार हमसे पूछता है कि हमें कितने कैरेट में सोना चाहिए। दरअसल, सोना 6 तरह के कैरेट में बिकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने कैरेट गोल्‍ड से सबसे मजबूत ज्‍वैलरी बनती है अगर नहीं, तो सोना खरीदने से पहले जान लें कि इसमें कौन सी धातुओं की मिलावट होती है।
 | 
Gold Karat : कितने कैरेट सोने वाली ज्वैलरी होती है मजबूत, सोना खरीदने से पहले जानिये कौन-कौन से मेटल की होती है मिलावट

My job alarm - (Gold Karat Formula) : दरअसल, सोने के आभूषण बनाने में अलग-अलग कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है। आपने सोने के आभूषण खूब खरीदे होंगे। जब सोने के आभूषणों की लोग खरीदारी करते हैं तो वह चमचमाते आभूषण हाथ में लेने के बाद सिर्फ एक बात पर ज्यादा जोर देते हैं कि इसमें कितना शुद्ध सोना मिला है। वैसे ये तो सभी जानते होंगे कि शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, जिसमें सोने की मात्रा 99.99 प्रतिशत होती है। लेकिन, आप यह नहीं जानते होंगे कि इतने शुद्ध सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

 

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि सोने के आभूषण (gold jewelery) कभी भी शुद्ध रूप में नहीं बनाए जाते। ऐसा इसलिए क्योंकि शुद्ध सोना काफी लचीला होता है और इससे बने आभूषण मजबूत नहीं होते। लेकिन अब सवाल उठता है कि जो सोने के आभूषण आप बनवाते हैं वह आखिर कितने कैरेट गोल्‍ड की बनी होती है। यह फिर सबसे मजबूत ज्‍वैलरी कितने कैरेट गोल्‍ड से बनाई जाती है। और यदि आपके सोने के आभूषण में पूरा सोना नहीं है तो उसमें सोने से अलग और कौन सी धातुएं मिली हुई होती हैं।  

 

ये कैरेट का खेल क्या है जानिए...

अगर आभूषण बनाने में शुद्ध सोने का उपयोग नहीं किया जाता है तो इस शुद्ध सोने से (best gold for jewellery making) क्या बनाया जाता है। अपने 18 कैरेट, 22 कैरेट, 24 कैरेट के बारे में अक्सर सुना होगा। लेकिन इसका सही मतलब क्या होता हैं इसकी सही जानकारी आपको हैं। दरअसल, सोने के मामले में उसकी शुद्धता मापने के लिए कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर सोना 24 कैरेट है तो इसका मतलब है कि इसमें 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना है। 22 कैरेट सोने का शुद्धता स्तर 91.7 प्रतिशत है। जबकि 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी सोने की शुद्धता होती है. इसी तरह 14 कैरेट सोना 58.3 फीसदी और 12 कैरेट सोना 50 फीसदी शुद्ध होता है. 10 कैरेट में सोने की शुद्धता 41.7 प्रतिशत होती है और 9 कैरेट में सोने की शुद्धता केवल 37.5 प्रतिशत होती है।


जरूरत के मुताबिक कैरेट सोना खरीदें

आभूषण खरीदते समय आपको यह ध्‍यान रखना चाहिए कि आखिर किस तरह की सिचुएशन में पहनने के लिए आप गहना खरीद रहे हैं। अगर आपको कभी-कभार और सिर्फ शादी-पार्टी में ही गहना पहनना है तो 22 कैरेट सोने वाला आभूषण खरीदना (what carat gold is best) ठीक रहेगा। हालांकि, यह बहुत ज्‍यादा मजबूत नहीं होता है, लेकिन इसकी चमक काफी शानदार होती है तो, इस आभूषण को आप खास मौकों पर पहनने के लिए बनवा सकते हैं.

 

रोजाना पहनने के लिए कौन सा कैरेट हैं बेहतर

कुछ महिलाएं रोजाना सोने के गहने पहनती हैं। इसलिए अगर आप रोजाना पहनने के लिए या ऑफिस जाने के लिए कोई आभूषण बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए 18 कैरेट या 14 कैरेट सोने के आभूषण खरीदना बेहतर (best gold for jewellery) रहेगा। क्योंकि यह ज्वेलरी 22 और 24 कैरेट की तुलना में अधिक टिकाऊ और सस्ती होती है। इसी तरह अगर आप किसी ऐसी जगह पर आभूषण पहनकर जाते हैं जहां इसका प्रभाव हो तो 14 कैरेट का आभूषण बेहतर रहेगा। यह सस्‍ता होने के साथ ज्‍यादा टिकाऊ भी रहता है।

 

सोने के आभूषण में इन धातुओं का होता हैं इस्‍तेमाल

अब आप यह सोच रहे होगें कि अगर सोने के गहनों में पूरी तरह से सोने का इस्तेमाल नहीं होता तो आखिर इसमें किन धातुओं का इस्तेमाल होता हैं। तो आपको बता दें कि सोने के आभूषणों को बनाने के लिए केवल उन्हीं धातुओं का उपयोग किया जाता है, जो इसकी चमक और गुणवत्ता पर कोई खास असर नहीं डालती हैं। जैसे कि 22 कैरेट सोने में चांदी, तांबा और जिंक आदि जैसी कई धातुएं मिलाई जाती हैं। और वहीं दूसरी तरफ 18 कैरेट ज्वेलरी में जिंक और कॉपर के साथ कुछ मात्रा में निकेल भी मिलाया जाता है। अगर आप 14 कैरेट वाले सोने के गहने (14 karat gold jewelry) बनवाते हैं तो 14 कैरेट में 58 फीसदी सोना और 42 फीसदी अन्‍य धातु होती है। इसमें भी चांदी, तांबा, जिंक और निकल जैसी धातुओं का मिश्रण किया जाता है। 


तो फिर 24 कैरेट सोने का क्या होता है

आखिर जब 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किसी भी आभूषण में नहीं होता है तो यह धातु किस चीज के लिए बनी होती है। दरअसल, 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल (use of 24 carat gold) सिक्के और बार बनाने में किया जाता है। सोने के सिक्कों (gold coins) की कीमत इसलिए अधिक है क्योंकि यह 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने से बना है। गोल्ड बार यानी सोने की ईंट (gold brick) भी पूरी तरह से शुद्ध 24 कैरेट से बनाई जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now