My job alarm

Sona-chaandi ka bhav : आज सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें क्या है ताजा रेट

Gold Silver Rate Today : सोने के भाव में लगातार उठक पटक जारी है। वहीं चांदी के भी दाम आए दिन घटते-बढ़ते रहते है। आज फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना और चांदी (sona chaandi ka rate) के खरीदारों के लिए आज भी खरीदारी का अच्छा मौका है। अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आइए नीचे खबर में जान लें कितना है आज सोना चांदी का ताजा रेट...
 | 
Sona-chaandi ka bhav : आज सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें क्या है ताजा रेट

My Job Alarm - (Latest Gold-Silver price) हर रोज सोना और चांदी के ताजा रेट जारी होते है, जिसके चलते हर रोज ही सोने और चांदी के रेट में बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार बदलाव आते रहते है। वैसे भी इस शादियों के सीजन में सोना पूरी डिमांड (gold demand) में चल रहा है। अगर आप भी किसी प्रोग्राम के चलते सोना और चांदी (silver rate) खरीदने वाले है तो आपको घर से निकलने से पहले सोना और चांदी के रेट जरूर चेक कर लेने चाहिए। आज के सोना ओर चांदी के ताजा रेट (sone ka rate) की अगर बात करें तो आपको आज इसमें बिरावट देखने को मिलने वाली है। 


सोने-चांदी के भाव में नरमी की वजह


इसके ऊपर भारत और अमेरिका दोनों से आ रहे मेजर संकेतों का असर आ रहा है जो आगे भी देखा जाएगा। भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC meeting 2024) आज से शुरू हो गई है और अमेरिका में फेडरल रिजर्व चेयरमैन की स्पीच का असर आज कमोडिटी बाजार पर देखा जा सकता है। इसके चलते सोने-चांदी के भाव (sona chaandi ka bhav) में नरमी बनी हुई है।


सोना-चांदी के भाव में कितनी गिरावट


आज एमसीएक्स यानि कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर सुबह 9 बजे सोना 41 रुपये की गिरावट के साथ 76879 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर (gold rate today) मिल रहा था। ये गोल्ड के फरवरी वायदा की कीमत है जिसमें सुबह की गिरावट के बाद 11 बजे के करीब 76949 रुपये के दाम देखे जा रहे हैं। इसके अलावा सुबह 11 बजे चांदी के रेट (silver rate today) को देखें तो 92356 रुपये प्रति किलो के रेट पर ये कारोबार कर रही है।

सोने-चांदी के भाव में उठापटक का मुख्य कारण


रेपो रेट पर भी अब बदलाव के लिए चर्चा जारी है। आरबीआई की साल की आखिरी मौद्रिक नीति समिति की बैठक (Last Monetary Policy Committee meeting 2024) आज से शुरू हो गई है। इसमें महंगाई दर को लेकर चिंता के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और मौद्रिक नीति समिति के सदस्य रेपो रेट  (repo rate) और अन्य नीतिगत दरों पर क्या फैसला करते हैं। इसके अनुमान से सोने के भाव (sone ka bhav) में हल्की गिरावट देखी जा रही है। 


वहीं, दूसरी ओर  फेडरल रिजर्व (federal Reserve) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच का इंतजार भी सोने के रेट पर असर डाल रहा है क्योंकि उनके भाषण के बाद डॉलर के दाम में उछाल की उम्मीद है और डॉलर के चढ़ने के बाद सोने के दाम में गिरावट आती है, ऐसा ट्रेंड कई सालों से देखा जा रहा है।

एक्सपर्ट ने कही ये बात


ज्वैलरी एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के दाम में मौजूदा गिरावट का मूल कारण डॉलर इंडेक्स (doller index) में देखा जा रही उछाल है और ये सोने के दाम को और नीचे खींचेगा। आगे चलकर सोने के दाम (sone ke daam) में छोटी अवधि के लिए अस्थिरता देखी जाएगी और ये मुख्य तौर पर अमेरिका से आ रही हलचल के आधार पर बनेगी। आने वाली फेड की बैठकों में ब्याज दरों (interest rates) पर जो फैसला होगा, उसके आधार पर सोने के ग्लोबल और लोकल दामों में हलचल देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में भी इनमें स्थिरता के कोई आसार नही है। 
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now