My job alarm

FD high interest rate : ये बैंक FD पर दे रहे धुआंधार ब्याज, मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न

FD interest rates : आज के समय में निवेश के कई सारे ऑप्शन हैं, लेकिन एफडी को सबसे सुरक्षित व जाेखिमों से परे निवेश का बेस्ट विकल्प माना जाता है। इससे रिटर्न भी शानदार मिलता है। इस समय कई बैंक अलग-अलग अवधि वाली एफडी (FD par high interest rate) पर आमजन व सीनियर सिटीजन के लिए जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों की एफडी में निवेश से आप शानदार रिटर्न पाकर मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक विभिन्न एफडी पर कितनी ब्याज दरें दे रहे हैं।

 | 
FD high interest rate : ये बैंक FD पर दे रहे धुआंधार ब्याज, मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न

My job alarm - (FD interest rates) एफडी को अब सिक्योर्ड डिपॉजिट (Kon si FD par jyada byaj milta hai) के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। वर्तमान समय में कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें प्रदान कर रहे हैं, जिनमें आप निवेश करके तगडा रिटर्न (high FD interest rate)पा सकते हैं और अपने जीवन को पहले से बेहतर बना सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आप जितना ज्यादा निवेश करेंगे, उतना ज्यादा ही आपको रिटर्न मिलेगा। इस सूची में कई निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं जो अपनी फिक्स्ड डिपाजिट (kon sa bank FD pr sabse jayada interest deta hai) पर सबसे अधिक ब्याज दरें देते हैं। 

यह 7 बैंक दे रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें -

एचडीएफसी बैंक -

एचडीएफसी बैंक ने 4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीने तक की सावधि जमा पर ब्याज दरें घोषित की हैं। इस अवधि के लिए सामान्य जमाकर्ताओं को 7.40 प्रतिशत (HDFC bank FD interest rate) ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

आईसीआईसीआई बैंक - 


आईसीआईसीआई बैंक 15 से 18 महीने की अवधि वाली सावधि जमा पर ब्याज दरें पेश करता है। सामान्य नागरिकों के लिए इस अवधि पर ब्याज 7.25 प्रतिशत (ICICI bank FD interest rate) है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.8 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

कोटक महिंद्रा बैंक -

कोटक महिंद्रा बैंक ने 390 से 391 दिनों की अवधि वाली सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों के लिए 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर तय की हैं। इस समयसीमा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 7.9 प्रतिशत(Kotak mahindra bank FD interest rate) ब्याज दिया जाएगा, जिसमें उन्हें 50 आधार अंकों का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

फेडरल बैंक -

कुछ दिन पहले  फेडरल बैंक ने 777 दिनों की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को अब इस अवधि पर 7.4 प्रतिशत (federal bank FD interest rate) और वरिष्ठ नागरिकों को 7.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

SBI द्वारा दिए जाने वाली ब्याज दरें -  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को देश का सबसे बड़ा बैंक है, जो अपने सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी 2-3 साल की अवधि वाली (SBI bank FD interest rate) एफडी पर 7 से लेकर 7.5 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।


 

बैंक ऑफ बड़ौदा यह ब्याज दर पेश कर रहा -

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस वर्ष नई दरों की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अपने ग्राहकों को 400 दिन की अवधि वाली बैंक(bank of baroda FD interest rate) एफडी पर 7.3 से लेकर 7.8 प्रतिशत की ब्याज प्रदान कर रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें -

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जिस पर सरकार द्वारा बैंक के लिए चलाई गई सारी योजनाएं लागू होती हैं। यह बैंक अपने आम नागरिकों को उनकी लगभग 1.25 साल की अवधि पर 7.3 प्रतिशत का ब्याज (Union bank of India FD interest rate) ऑफर कर रहा है और वरिष्ठ  नागरिकों को अतिरिक्त 50 आधार अंक प्राप्त करवाता है।

बैंक का नाम                          अवधि                    आमजन के लिए ब्याज       सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज 

एचडीएफसी बैंक                  55 माह            7.40 प्रतिशत                     7.90 प्रतिशत

आईसीआईसीआई बैंक            15 -18 माह        7.25 प्रतिशत                      7.8 प्रतिशत

कोटेक महेंद्रा बैंक                 390-391 दिन        7.4 प्रतिशत                     7.9 प्रतिशत

फेडरल बैंक                       777 दिन                   7.4 प्रतिशत                     7.9 प्रतिशत

एसबीआई (SBI)                 2-3 साल                  7 प्रतिशत                       7.5 प्रतिशत

बैंक ऑफ बड़ौदा                   400 दिन               7.3 प्रतिशत                     7.8 प्रतिशत   

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया    456 दिन                   7.3 प्रतिशत                      7.8 प्रतिशत।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now