DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का 2025 में इतना होगा महंगाई भत्ता, फरवरी में होगा ऐलान
7th Pay Commission : केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाता है, जिसमें पहली बढ़ोतरी जनवरी से की जाती है। वहीं, दूसरी बढ़ोतरी को जुलाई माह से होती है। हालांकि इस बारे में घोषणा आमतौर पर बाद में ही की जाती है और एरियर समेत कर्मचारियों को डीए (DA hike 2025)का भुगतान कर दिया जाता है। अब नए साल की शुरुआत पर एक बार फिर कर्मचारियों के डीए को बढ़ाया जाना है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस डीए को लेकर फरवरी माह में ऐलान कर सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि साल 2025 में डीए (DA update news)कितना बढ़ेगा।

My job alarm - (DA Hike 2025): केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। नए साल पर सरकार एक और बड़ा तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए के रूप में देने जा रही है। अब जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों के वेतन (Salary Hike) में बढ़ोतरी समेत पेंशन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार द्वारा ये तोहफा साल 2025 की शुरुआत में ही दिया जा सकता है।
कर्मचारियों को होगा बंपर लाभ
केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में जल्द ही वृद्धि की जा सकती है। ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के आधार पर ही की जाएगी। AICPI के आंकड़ों के आधार पर ही केंद्र सरकार द्वारा डीए को बढ़ाया जाता है। DA में बढ़ोतरी हर 6 महीने के हिसाब से ही होती है। अक्टूबर 2024 तक AICPI का इंडेक्स 144.5 तक जा पहुंचा है। जिसकी वजह से महंगाई भत्ता 55.05 प्रतिशत तक हो सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नवंबर और दिसंबर में ये आंकड़े 145.3 तक पहुंच सकते हैं। जिससे जनवरी 2025 में महंगाई भत्ता (DA Hike in january 2025) 56 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। नवंबर व दिसंबर माह के AICPI Index के आंकड़े भी जल्द आने वाले हैं।
सैलरी में होगी बढ़ोतरी
अगर केंद्र सरकार द्वारा डीए (January 2025 DA) को 3 प्रतिशत के दर से बढ़ा दिया जाता है तो इससे कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की फिलहाल बेसिक सैलरी 16,000 रुपये है जिसके ऊपर उन्हें 53 फिसदी DA (basic salary hike Update) दिया जा रहा है तो इससे कर्मचारियों को साल भर में 8,480 रुपये डीए के रुप में दिये जाते हैं। अगर जनवरी 2025 में यही DA बढ़कर 56 प्रतिशत हो जाता है तो इससे कर्मचारियों का डीए बढ़कर 8,960 रुपये (DA Hike) हो जाएगा। जिसके हिसाब से उन्हें वेतन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए-
केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 2024 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा चुकी है। जिसके तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Benefits) में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इसकी वजह से कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। माना जा रहा है कि जनवरी 2025 (DA Hike news) में एक बार फिर डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है।
इस समय पर बढ़ेगा डीए-
केंद्र सरकार की ओर से हर साल के शुरू में जनवरी माह से डीए (DA Increase) को बढ़ाया जाता है। लेकिन माना जा रहा है कि 2025 में केंद्र सरकार डीए को बढ़ाने में देरी कर सकती है। केंद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ोतरी की घोषणा फरवरी या मार्च 2025 में की जा सकती है। संभावना है कि बजट 2025 में भी इसे लेकर ऐलान किया जाए। नए साल में इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों (Central Employees News) को लाभ होने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों का बजट थोड़ा और मजबूत होगा।