My job alarm

DA Hike : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल में मिलेगा तोहफा, फिर बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission Update : केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया। 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। नए साल पर एक बार फिर सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -  

 | 
DA Hike : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल में मिलेगा तोहफा, फिर बढ़ेगी सैलरी

My job alarm - मोदी सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिससे त्योहारी सीजन पर उन्हें अतिरिक्त राहत मिली है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा, और इसके साथ तीन महीने का एरियर (Arrear) भी कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हुआ है, इसके साथ ही कर्मचारियों को एक और गुड न्यूज मिलने वाली है। दरअसल, नए साल में भी उनकी सैलरी में  बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों (government employee) की आय में सुधार होगा, जिससे बढ़ती महंगाई का असर कम होता है।

 

 

नए साल पर कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? 

नए साल की शुरुआत में केंद्र सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी 2025 में DA में वृद्धि की उम्मीद है, और इसके बाद जुलाई में भी एक और बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में त्योहारों के दौरान सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में सुधार हुआ था। इस बार भी संभावना है कि पिछली बार की तरह ही DA में बढ़ोतरी होगी, जिससे महंगाई के असर को कम करने में कर्मचारियों को मदद मिलेगी। 

पिछली बार कर्मचारियों की कितनी बढ़ी सैलरी - 

दिवाली के मौके पर केंद्रीय सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया। इस दौरान DA में 3 फीसद बढ़ोतरी की गई। ऐलान के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 फीसद से बढ़कर 53 फीसद तक पहुंच गया। अक्टूबर 2024 की सैलरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिला। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर (Arrear Update) भी देने का ऐलान किया।

DA में कब होती है बढ़ोतरी?

सरकार हर साल जनवरी और जुलाई के महीने में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Update) में बदलाव का ऐलान करती है। इस साल 24 मार्च 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था, जिससे महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। इसके बाद, अक्टूबर में एक बार फिर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा हुई, जिससे महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत पर पहुंच गया है। महंगाई भत्ता बढ़ाने का उद्देश्य कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के असर से राहत देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now