My job alarm

Central Employees Bonus : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार देगी 19,735 रुपये का बोनस

central employees news : केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से कोई न कोई राहत प्रदान करती रहती है।  सरकार ने कुछ दिन पहले ही डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) कर करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके बाद अब सरकार ने 40 दिन की अतिरिक्त सैलरी देने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 

 | 
Central Employees Bonus : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार देगी 19,735 रुपये का बोनस 

My job alarm - (PLB Scheme Update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक और बड़ा अपडेट आया है। सरकार की ओर से अब करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को 40 दिन का अतिरिक्त वेतन (Bonus for central employees) सरकार की ओर से दिया जाएगा। यह राशि कर्मचारियों के खाते में जल्द ही भेजी जाएगी। बता दें कि अक्टूबर में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद अब नवंबर में अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा से कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह पैसा सरकार की ओर से एक खास स्कीम (center government ki scheme) के तहत दिया जा रहा है।


राष्ट्रपति ने बोनस को दी मंजूरी 


दरअसल ये 40 दिन की अतिरिक्त सैलरी बोनस के रूप में दी जाएगी, जो PLB स्कीम के तहत केंद्र सरकार की ओर से आवंटित की जाएगी। भारतीय सेना और आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (Indian Army and Army Ordnance Corps) के पात्र रक्षा सिविलियन कर्मचारियों के लिए यह राशि देने के प्रस्ताव को खुद राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है। यह भी बता दें कि बोनस की यह राशि सैनिकों की 40 दिन की सैलरी के बराबर होगी।  सेना और आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स के पात्र रक्षा सिविलियन कर्मचारियों की परफॉर्मेंस को आधार मानकर यह बोनस राशि दी जाएगी।


ये होंगे बोनस पाने के लिए पात्र

कर्मचारियों के खाते में यह पैसा PLB स्कीम (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम) के तहत आएगा। योजना के नियमों के अनुसार भारतीय सेना (Indian Army) और आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (Army Ordnance Corps) के उन सिविलियन कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा जो ग्रुप B (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप C की कैटेगरी के  आते हैं। यानी परफोर्मेंस के आधार पर इस स्कीम (PLB scheme kya hai) के तहत कवर किए गए कर्मचारी ही इसके लिए लाभ पात्र होंगे। 


बोनस के लिए ऐसे की जाएगी कैलकुलेशन


बोनस और वेतन की गणना के लिए अलग से आधार बनाया गया है।  बोनस की अधिकतम राशि 7000 रुपये है। इसकी कैलकुलेशन करने के लिए कर्मचारियों की मासिक सैलरी की ऐवरेज को काउंट किया जाएगा। इसके बाद इसे  30.4 से विभाजित करके निकलने वाले परिणाम से 30 से गुणा किया जाएगा। तब यह बोनस (Bonus kab milega) निर्धारित होगा। यानी सैलरी के अनुसार ही बोनस दिया जाएगा। इस हिसाब से 20,000 रुपये मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी को लगभग 19,735 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। यह बोनस दिए जाने के पीछे केंद्र सरकार (center government) का उद्देश्य है कि बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले ऐसे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए।

ये कर्मचारी भी होंगे लाभान्वित


इस योजना के अनुसार अस्थायी रूप से सेवाएं देने वाले कर्मचारी (temporary workers) भी लाभान्वित होंगे।  ये कर्मचारी कैजुअल लेबर (bonus for casual labor) की श्रेणी में आते हैं। इनके लिए 1200 रुपये का बोनस दिया जाएगा जो मासिक सैलरी को आधार मानकर दिया जाएगा। 

बढ़ेगा कर्मचारियों का मनोबल


सरकार की ओर से पीएलबी स्कीम (sarkari scheme) के तहत दिए जाने वाले इस बोनस का उद्देश्य यही है कर्मचारियों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ सेवाएं दे सकें। सरकार के इस कदम ही हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। इसे कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति तो मजबूत होगी ही, साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now