My job alarm

Cash Limit At Home : घर में कितना रख सकते हैं कैश, जान लें ये नियम...वरना आयकर विभाग कर लेगा जब्त

Cash Limit At Home : आज के समय में हर काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साथ होता हैं लेकिन इसके साथ भी कईं लोग कैश से लेन देन करते हैं और अनेकों लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि घर में कैश रखने के क्या नियम होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में कैश रखने के भी नियम होते हैं जिसके बारे में जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पुरी डिटेल...

 | 
Cash Limit At Home : घर में कितना रख सकते हैं कैश, जान लें ये नियम...वरना आयकर विभाग कर लेगा जब्त

My job alarm - (Cash Rules) कोरोना काल के बाद से देशभर में डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल काफी हद तक बढ चुका हैं। जिसके कारण ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अधिकतर लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। इसी के चलते कैश का लेन देन भी बेहद कम हो गया हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ (savings account transaction limit) लोग सिर्फ कैश से ही लेन देन करना पसंद करते हैं। अनेकों घरों में कैश रखा होता हैं लेकिन अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि घर में कैश रखने की लिमिट क्या होती हैं। अगर आप भी अपने घर में ऐसे ही कैश रखते हैं तो आपको पहले घर में कैश रखने के नियम जान लेने चाहिए - 

 

कैश रखने का क्या है नियम -
अगर आप घर में कैश रखते हैं तो आपको इसके नियम जरूर पता होने चाहिए। बता दें कि युं तो इनकम टैक्स ने घर में (INCOME TAX DEPARTMENT) कैश रखने की कोई सीमा या कोई नियम तय नहीं किया हैं लेकिन फिर भी घर में कैश रखने के कुछ कानूनी तरीके होते हैं। जैसे कि अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो घर में कितना भी कैश रख सकते हैं। लेकिन आपके पास उस पैसे का सोर्स होना चाहिए। इसके चलते अगर कभी जांच एजेंसी आपसे पूछताछ करे तो आपको उनके सवालों के जवाब देने होते हैं। यानी आपको सोर्स (savings account minimum balance) दिखाना होता हैं। साथ ही आपको आईटीआर डिक्लेरेशन भी दिखाना होगा। इसका मतलब यह है कि अगर आपने अवैध तरीके से पैसा नहीं कमाया है, तो घर में चाहे कितनी भी नकदी क्यों न हो, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

 

किन स्थितियों में हो सकती है कार्रवाई -
अगर आप जांच एजेंसी को पैसे का स्रोत नहीं बता पाते हैं, तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में जांच एजेंसी को इसकी जानकारी दी जाती है। फिर आयकर विभाग जांच करता है (RULES FOR KEEPING CASH) कि आपने कितना टैक्स चुकाया है। इस बीच अगर गणना में अनडिक्लेयर्ड कैश पाई जाती है, तो आयकर विभाग की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपसे अघोषित रकम का 137 फीसदी तक टैक्स वसूला जा सकता है।

 

 

इनकम टैक्स नोटिस का कैसे दें जवाब?
हाई वैल्यू ट्रांजेक्शंस से जुड़े इनकम टैक्स नोटिस का जवाब देने के लिए आपके पास फंड के सोर्स के संबंध में अपने दावे का (INCOME TAX DEPARTMENT) समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत होना चाहिए। ये बैंक स्टेटमेंट, इन्वेस्टमेंट रिकॉर्ड और विरासत से जुड़े डॉक्यूमेंट्स हो सकते हैं। अगर आप कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं या कैश के सोर्स को लेकर चिंतित हैं, तो किसी टैक्स एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं।

कैश के मामले में और क्या हैं नियम -
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुताबिक, अगर आप एक बार में 50,000 रुपये से ज्यादा नकद निकालते हैं, तो आपको अपना पैन कार्ड दिखाना होगा। आयकर अधिनियम की धारा 194एन के तहत अगर कोई व्यक्ति एक (Daily Transaction Limit upi) वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी करता है, तो उसे टीडीएस देना होगा। हालांकि यह नियम केवल उन लोगों के (KEEP CASH AT HOME) लिए है जिन्होंने लगातार 3 वर्षों तक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है। जिन लोगों ने ITR दाखिल कर दिया है, उन्हें इस मामले में थोड़ी राहत मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now