My job alarm

Business Idea: रेलवे स्टेशन पर शुरू कर सकते हैं खुद का बिजनेस, कम लागत में होगी मोटी कमाई

Business Idea: आज के समय में खुद का बिजनेस करके ही लोग अपने सपने पुरे कर सकते हैं। इसी के चलते हम आपके लिए एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जी हां, आपको बता दें कि आप रेलवे स्टेशन पर अपनी दुकान खोलकर अपना छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप रेलवे से इसका टेंडर कैसे ले सकते हैं...

 | 
Business Idea: रेलवे स्टेशन पर शुरू कर सकते हैं खुद का बिजनेस, कम लागत में होगी मोटी कमाई

My job alarm - (Business Idea) आज के समय में अधिकतर लोग नौकरीपेशा से ज्यादा बिजनेस में रूचि लेने लगे हैं। अगर आप भी बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो रेलवे के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर अब आपके पास है। ऐसे में, अगर आप रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलकर अच्छी कमाई करने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर उठेंगे कि ऐसा कैसे कर सकते हैं, इसके (Railway Station Shop Allotment) लिए क्या प्रक्रिया होगी, और आपको टेंडर कैसे मिलेगा? इस आर्टिकल में हम आपको इस पुरे प्रोसेस की डिटेल देने जा रहे हैं-


रेलवे स्टेशन पर अपनी दुकान खोलने का आइडिया आपके लिए बेहतर साबित हो सकता हैं। इसी के चलते बता दें कि अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर अपना बिजनेस करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रेलवे के (Railway Station Shop Allotment Process) साथ पार्टनरशिप करनी पडेगी। इसके साथ आपको इस बिजनेस के लिए रेलवे से टेंडर भी लेना होता हैं।

 

स्टेशन पर कैसे खोलें दुकान?
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए सबसे पहले आपको टेंडर प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको तय करना होगा कि आप किस तरह की दुकान खोलना चाहते हैं। बता दें कि यहां पर दुकान खोलने के लिए (Indian Railway) आपको कईं ऑप्शन्स मिल जाते हैं। जैसे कि बुक स्टॉल, टी स्टॉल, फूड स्टॉल या न्यूजपेपर स्टॉल। इसके बाद आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर यह देखना होगा कि आपकी चुनी हुई दुकान के लिए एलिजिबिलिटी क्या है।

 

कैसे तय होता है दुकान का किराया ?
रेलवे स्टेशन पर दुकान का किराया इस बात पर तय करता है कि उसकी लोकेशन क्या है। वहां कितनी ट्रेनें आती है और प्लेटफार्म कितना व्यस्त रहता है। इसके अलावा दुकान में बिकने वाला सामान और दुकान के साइज पर निर्भर करता है। जैसे कई रेलवे स्टेशन पर केवल चाय-कॉफ़ी के लिए पांच हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये किराए भी लिया जा सकता है। आईआरसीटीसी के कॉरपोरेट पोर्टल पर भी टेंडर की जानकारी मिल सकती है।

 

टेंडर कहाँ और कैसे मिलेगा?
आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए IRCTC पोर्टल पर एक्टिव टेंडर देख सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों के (IRCTC) रेलवे ने अपने पोर्टल पर टेंडर के बारे में सूचना जारी रखी है। ये टेंडर आपकी दुकान की पात्रता के अनुसार भर सकते हैं। इसके लिए आपको चालिस हजार से लेकर तीन लाख रुपये का निवेश करना हो सकता है। ये शुल्क दुकान की साइज (Business Tips) और स्थान के हिसाब से कम या अधिक हो सकते है। अगर टेंडर जारी हुआ है, तो आपको रेलवे के जोनल ऑफिस या TRS ऑफिस में जाकर फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसके बाद आपको टेंडर दे दिया जाएगा।

 

 

जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट?
बता दें कि ये दुकानें बोली के जरिए दी जाती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो आपके पास होना जरूरी है। आपके पास आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और बैंक डिटेल आदि (Shop on railway station) होना जरूरी है। इसके साथ ही स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए रेलवे आपसे फीस लेता है। जो दुकान की साइज और लोकेशन के हिसाब से तय की जाती है। ऐसे में आपको 40,000 से 3 लाख रुपये तक देना पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now