business idea : इस खेती को करके आप कमा सकते है मोटा पैसा, जानिए तरीका
Latest business idea : देखा जा रहा है की आजकल लोग खेती के जरीए ढे़र सारी कमाई कर रहे है। अगर आप भी खेती करके पैसा कमाना चाहते है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। क्योकि आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी खेती के बारे मे जिसके जरीए आप खुब कमाई कर सकते है। आइए खबर में जानते है इस खेती से जुड़ी जरूरी बातें…
MY JOB ALARM : दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने देश भर के लोगो को काफी परेशान कर दिया है। ऐसे मे हर कोई खुद का कोई काम या फिर अच्छी खेती करना सही मानता है। ऐसे में आपने देखा होगा की हर रोज खेती की तरफ लोगो का रूझान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे मे अगर आप भी खेती करने की तैयारी कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए ‘सोने पर सुहागा’ के सम्मान होगी। जी हां हम बात कर रहे है चंदन की खेती की।
चंदन एक सहाबहार पेड़ है। इसकी खुशबू और औषधीय गुणों की वजह से इसकी काफी मांग होती है। चंदन को सबसे ज्यादा मुनाफे देने वाला पेड़ (most profitable tree) माना जाता है। इस पेड़ की खेती से किसान आसानी से लाखों-करोड़ों कमा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चंदन की अत्यधिक मांग है। हालांकि इस डिमांड को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। यही कारण है कि चंदन के पेड़ों की लकड़ियों के कीमतों में पिछले कई सालों से भारी वृद्धि देखी गई है।
चंदन की खेती करते वक्त रखे इन बातों का ध्यान (how to cultivate sandalwood)
1) पानी की जरूरत
इस पेड़ की खेती के दौरान जो बात सबसे ज्यादा ध्यान में रखनी चाहिए वो ये कि चंदन की खेती में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इसलिए चंदन के पेड़ निचले इलाके में अच्छी तरह नहीं बढ़ते।
2) होस्ट का पौधा
वहीं, दूसरी चीज जो ध्यान रखनी है, वो ये कि चंदन के पेड़ को कभी अकेले नहीं लगाना चाहिए। चंदन के पेड़ के पास होस्ट का पौधा लगाना जरूरी होता है। चंदन के पौधे से 4-5 फीट की दूसरी पर होस्ट के पौधे को लगाया जा सकता है।
कितने का पौधा?
चंदन की लकड़ी (sandalwood) को सबसे ज्यादा महंगी लकड़ी माना जाता है। एक पेड़ से किसान को आराम से 15 से 20 किलो लकड़ी मिल जाती है। चंदन का पौधा (sandalwood plant) किसान 100 से 130 रुपये तक में खरीद सकते हैं। वहीं, इसके साथ लगने वाले होस्ट पौधे की कीमत 50 से 60 रुपये होती है।
जानकारों की मानें तो आप एक चंदन के पेड़ से 5 से 6 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। एक एकड़ में आप करीब 600 चंदन के पेड़ लगा सकते हैं। अगर आप 600 पेड़ लगा रहे हैं, तो आप 12 साल में करीब 30 करोड़ रुपये कमा सकते हैं।
चंदन का एक्सपोर्ट (sandalwood export)
चंदन की खरीद और बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखी है। 2017 में बने नियम के अनुसार, चंदन की खेती कोई भी कर सकता है, लेकिन चंदन का एक्सपोर्ट सिर्फ सरकार ही कर सकती है।