Bank News - इस बैंक ने दी अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत, नहीं बढ़ाया MCLR
Bank News - अगर आप भी एसबीआई बैंक के खाताधारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत की खबर दी है। बैंक ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक के लिए नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है।

My job alarm - SBI Home Loan Rate: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत की खबर दी है। SBI ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक नई लोन ब्याज दरें (MCLR) घोषित की हैं, जो 15 दिसंबर यानी आज से प्रभावी होंगी। MCLR वह दर है, जिसके आधार पर बैंक ग्राहकों को लोन की ब्याज दर तय करते हैं।
ये दरें होम लोन, पर्सनल लोन (Personal loan) और अन्य प्रकार के लोन पर प्रभाव डालेंगी। यह जानकारी उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नए लोन लेना चाहते हैं या मौजूदा लोन की ब्याज दरों की समीक्षा कराना चाहते हैं। नई दरें 15 जनवरी 2025 तक लागू रहेंगी।
अब ये होगी MCLR रेट-
एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है। (SBI Bank Update)
SBI MCLR-
पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.20 8.20
एक महीना 8.20 8.20
तीन महीना 8.55 8.55
छह महीना 8.90 8.90
एक साल 9.05 9.05
2 साल 9.05 8.05
3 साल 9.10 9.10
SBI बैंक के FD रेट्स-
- 7 दिन से 45 दिन: आम नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत
- 46 दिन से 179 दिन: आम नागरिकों के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत
- 180 दिन से 210 दिन: आम नागरिकों के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत
- 211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य नागरिकों के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
- 1 साल से 2 साल से कम: सामान्य नागरिकों के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत
- 2 साल से 3 साल से कम: सामान्य नागरिकों के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
- 3 साल से 5 साल से कम: सामान्य नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
- 5 साल से 10 साल तक: सामान्य नागरिकों के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।