My job alarm

Bank Holidays List 2025 in India : आने वाले साल में इतने दिन बैंद रहेंगे बैंक, चेक करे RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट

Bank Holidays List : हमें बैंक में जाने से पहले उसकी छुट्टी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। देशभर के बैंकों में होने वाले अवकाशों की लिस्ट RBI यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI latest updates) द्वारा जारी की जाती है। ऐसे में आपको बता दे की अब फिर RBI ने वर्ष 2025 में होने वाली बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी की है। आइए खबर में जान लेते है की आने वाले साल यानि 2025 में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक...
 | 
Bank Holidays List 2025 in India : आने वाले साल में इतने दिन बैंद रहेंगे बैंक, चेक करे RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट

MY JOB ALARM : साल 2024 खत्म होने मे अब कुछ ही दिन बाकी है और जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है। नई तकनीकी के इस दौर में बैंक से जुड़े काम (bank related work) सभी को होते ही रहते है। ऐसे में अगर आपको भी साल 2025 में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। क्योकि आज हम आपको बताने जा रहे है भारतीय रिजर्व बैंक (RBI News) द्वारा जारी की गई उस लिस्ट के बारे मे जिसमे बताया गया है की साल 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक...


हर किसी को नए साल 2025 का बेसर्बी से इंतजार है। नए साल के साथ देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आपको बता दे की साल भी में कुछ दिन बैंकों के अवकाश (bank holiday list 2025) रहते है। तो आइए खबर में जानते है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई लिस्ट के बारे मे जिसमें अगलें साल होने वालें बैंकों के अवकाश के बारे में बताया गया है।


बैंक अवकाशों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है, जिसमें पहला राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित छुट्टियां) (National holidays) जो पूरे देश में समान रूप से मान्य होती हैं। दूसरा सरकारी अवकाश, जिनमें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियां शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां राज्य विशेष पर निर्भर करती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां (central government holidays) पूरे देश में लागू होती हैं। 


2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank holiday list 2025)


नए साल का दिन – 01 जनवरी 2025
गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 06 जनवरी 2025
स्वामी विवेकानंद जयंती – 12 जनवरी 2025
मकर संक्रांति / पोंगल – 14 जनवरी 2025
मोहम्मद हज़रत अली/लुई-नगाई-नी का जन्मदिन – 14 जनवरी 2025
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2025
बसंत पंचमी – 02 फरवरी 2025
गुरु रविदास जयंती – 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025
होली – 14 मार्च 2025
बैंक खातों का वार्षिक समापन – 01 अप्रैल 2025
बाबू जगजीवन राम की जयंती – 05 अप्रैल 2025
महावीर जयंती – 10 अप्रैल 2025
तमिल नव वर्ष – 14 अप्रैल 2025
गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन – 07 मई 2025
ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 07 जून 2025
बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई 2025
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस – 10 जून 2025
रथ यात्रा – 27 जून 2025
मुहर्रम – 06 जुलाई 2025
रक्षाबंधन – 09 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त 2025
जन्माष्टमी (वैष्णव) – 15 अगस्त 2025
श्रीमंत शंकरदेव तिथि – 25 अगस्त 2025
विनयगर चतुर्थी – 26 अगस्त 2025
थिरुवोणम – 05 सितंबर 2025
बैंक खातों का अर्ध-वार्षिक समापन – 01 अक्टूबर 2025
महात्मा गांधी का जन्मदिन – 02 अक्टूबर 2025
दशहरा – 02 अक्टूबर 2025
दिवाली – 20 अक्टूबर 2025
गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर 2025
छठ पूजा – 28 अक्टूबर 2025
गुरु नानक जयंती – 05 नवंबर 2025
क्रिसमस का दिन – 25 दिसंबर 2025

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (online banking services)


कई लोगो के मन में सवाल होता है की क्या बैंक की छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहती है। अगर आप भी ऐसे सवाल का जवाब ढूंढ रहे है तो आपको बता दे की बैंक अवकाश के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे की नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now