My job alarm

Bank Holidays : अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Bank Holiday in November 2024 : बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस वजह से नवंबर के महीने में भी छुटि्टयों की भरमार रहने वाली हैं। अगर आप किस काम के चलते ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर 2024 में बैंकों की 13 दिनों तक छुटि्टयां रहने वाली है। आइए नीचे खबर में जानते हैं किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक - 

 | 
Bank Holidays : अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट 

My job alarm - (bank holiday list) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए ब्रांच जाना है, तो पहले इस लिस्ट को जरूर देख लें। नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद (bank closed) रहेंगे, जिसमें राज्य-विशेष छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे आपको काम के समय में कोई दिक्कत नहीं होगी और आप पहले से अपनी योजना बना सकेंगे।


नवंबर 2024 में बैंकों (Bank Holidays) की कुल 13 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिसमें 4 रविवार शामिल हैं। इस महीने कई छुट्टियां लगातार पड़ सकती हैं, जिससे बैंक जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये सभी 13 दिन पूरे देश में एक साथ छुट्टी नहीं रहेंगे।

आरबीआई (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश सूची के अनुसार, छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होंगी, यानी हर राज्य में सभी छुट्टियां लागू नहीं होंगी। इसके अलावा, आरबीआई (RBI News) की गाइडलाइंस के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है। इसलिए, अगर आपको नवंबर में किसी बैंक का काम करना है, तो बेहतर होगा कि पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। 

नवंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List November 2024) जानने से आप बैंक से जुड़े अपने कामकाज को सही तरीके से प्लान कर सकते हैं। विभिन्न राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे, जिससे आपको अपने जरूरी कामों को समय पर निपटाने में मदद मिलेगी। यहां नवंबर महीने के प्रमुख अवकाश दिए गए हैं:

1 नवंबर – दिवाली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा), बालीपद्यमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर – रविवार की छुट्टी पूरे देश में रहेगी।

7 नवंबर – छठ पर्व के अवसर पर बंगाल, बिहार, और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर – छठ के सुबह के अर्घ्य और वंगला फेस्टिवल पर बिहार, झारखंड, और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर – महीने का दूसरा शनिवार, इस दिन भी पूरे देश में बैंकों की छुट्टी होगी।

10 नवंबर – रविवार का अवकाश।

12 नवंबर – ईगास-बग्वाल पर्व के अवसर पर उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, और अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर – गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, और कई अन्य राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 नवंबर – रविवार का अवकाश रहेगा।

18 नवंबर – कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

24 नवंबर – रविवार की छुट्टी पूरे देश में लागू होगी।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now