My job alarm

Bank Holiday: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, 2025 में इतने दिन की रहेगी बैंकों की छुट्‌टी

Bank Holiday: बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर। दरअसल हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने साल 2025 के सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न छुट्टियों की जानकारी दी गई है। ये छुट्टियां विभिन्न अवसरों पर पड़ेंगी और इन्हें जानना वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग कार्यों की योजना बनाने में मदद करेगा-
 | 
Bank Holiday: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

My job alarm - (Bank Holidayसाल 2025 के सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा हो चुकी है, जिसमें विभिन्न छुट्टियों की जानकारी दी गई है। ये छुट्टियां विभिन्न अवसरों पर पड़ेंगी और इन्हें जानना वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग कार्यों की योजना बनाने में मदद करेगा। भारत में कई प्रकार के बैंक हैं, जैसे भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India), वाणिज्यिक बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), और लघु वित्त बैंक (SFB)। इसलिए, ये छुट्टियां जानना जरूरी है, ताकि किसी भी बैंक संबंधित कार्य को सही समय पर पूरा किया जा सके। (Bank Holiday list)

बैंक अवकाशों को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है-

राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित छुट्टियां)- ये पूरे देश में समान रूप से मान्य होती हैं।

सरकारी अवकाश- राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियां दो प्रकार की होती हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां विशेष राज्य पर निर्भर होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक समान लागू होती हैं, जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस।

इसके अतिरिक्त भारतीय बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। (RBI New Guidelines Update)

यहां 2025 के लिए भारत में बैंक अवकाश की पूरी सूची दी गई है.

छुट्टियां - तारीख

नए साल का दिन - 01 जनवरी 2025

गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती - 06 जनवरी 2025

स्वामी विवेकानंद जयंती - 12 जनवरी 2025

मकर संक्रांति / पोंगल - 14 जनवरी 2025

मोहम्मद हज़रत अली/लुई-नगाई-नी का जन्मदिन - 14 जनवरी 2025

गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी 2025

बसंत पंचमी - 02 फरवरी 2025

गुरु रविदास जी जयंती - 12 फरवरी 2025

महाशिवरात्रि - 26 फरवरी 2025

होली - 14 मार्च 2025

बैंक खातों का वार्षिक समापन - 01 अप्रैल 2025

बाबू जगजीवन राम की जयंती -05 अप्रैल 2025

महावीर जयंती -10 अप्रैल 2025

तमिल नव वर्ष - 14 अप्रैल 2025

गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन - 07 मई 2025

ईद-उल-जुहा (बकरीद) -07 जून 2025

बुद्ध पूर्णिमा - 12 मई 2025

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस - 10 जून 2025

रथ यात्रा - 27 जून 2025

मुहर्रम - 06 जुलाई 2025

रक्षाबंधन - 09 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त 2025

जन्माष्टमी (वैष्णव) - 15 अगस्त 2025

श्रीमंत शंकरदेव तिथि - 25 अगस्त 2025

विनयगर चतुर्थी - 26 अगस्त 2025

थिरुवोणम - 05 सितंबर 2025

बैंक खातों का अर्ध-वार्षिक समापन - 01 अक्टूबर 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन - 02 अक्टूबर 2025

दशहरा - 02 अक्टूबर 2025

दिवाली - 20 अक्टूबर 2025

गोवर्धन पूजा - 22 अक्टूबर 2025

छठ पूजा - 28 अक्टूबर 2025

गुरु नानक जयंती - 05 नवंबर 2025

क्रिसमस का दिन - 25 दिसंबर 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now