My job alarm

Bank Holiday in November 2024 : 14 और 15 नवंबर को बैंको में होगा कामकाज या रहेगा अवकाश, चेक करे RBI का कैलेंडर

Bank Holiday : त्योहारों के इस महीने में शुरू में लगातार छुटि्टयों के चलते कई दिन बैंको में अवकाश रहा है। इसके बाद अब और त्योहार और खास दिवस आने वाले है जिसके चलते लोगों के मन में दुविधा है कि क्या इन दिनों में भी बैंक बंद (bank closed) रहने वाले है या बैंक में काम कार जारी रहेगा। ऐसे में अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग पड़ा है तो आप 14 और 15 नवंबर को अगर आप बैंक जाने को लेकर दुविधा में है तो आइए चेक कर लें RBI का छुटि्टयों का कैलेंडर...
 | 
Bank Holiday in November 2024 : 14 और 15 नवंबर को बैंको में होगा कामकाज या रहेगा अवकाश, चेक करे RBI का कैलेंडर

My job alarm - (Bank Holiday On 14-15 November)  पिछले महीने में जहां छुटि्टयों की भरमार रही है वहीं इस महीने में भी कुछ कम हॉलिडे नही है। शुरूआत में ही छठ पूजा, गोवर्धन पूजा आदि को लेकर स्कूलों कॉलेज समेत कई जगह पर छुटि्टयां रही है। अक्टूबर महीने में त्योहारों के दिनों में कई दिन बैंक बंद (bank holidays) रहे। अब नवंबर महीने में भी पहले दिन बैंक बंद रहे। आगे भी कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं। यहां सबसे पहले बात करते हैं इस महीने मनाए जाने वाले खास दिनों और जयंतियों की। ये तो आप जानते ही है कि नवंबर में पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस (Birthday of Pandit Jawahar Lal Nehru)  के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।


हर साल जारी होती है रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट


जैसा कि आप सब जानते है कि इस साल 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) है और कार्तिक पूर्णिमा भी है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हर साल राष्ट्रीय आयोजनों, क्षेत्रीय त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए हॉलिडे लिस्ट पब्लिश करता है। ऐसे में अगर छुट्टियों की बात करें तो इस लिस्ट में शामिल छुट्टियों पर किसी राज्य में बैंक बंद (bank closed in november)  होते हैं, किसी राज्य में खुले होते हैं, क्योंकि कुछ त्योहार राज्यवार मनाए जाते हैं। वहीं कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं। यह दोनों त्योहार भी पूरे देश में मनाए जाते हैं।


अब सवाल ये उठता है कि क्या इन दोनों दिनों पर बैंक पर बंद (bank holdays in november 2024) रहेंगे? अगर बैंक बंद रहेंगे तो किन राज्यों में बंद रहेंगे, आइए इस बारे में जानते हैं...


क्या 14 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद


हमारे देश में बाल दिवस 14 नवंबर (14 november bank holiday) को मनाया जाता है। इस दिवस की अगर बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है, लेकिन RBI की सूची के अनुसार बाल दिवस के दिन कोई अवकाश नहीं होगा। बैंक भी खुले रहेंगे।


क्या 15 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद


आपेा बता दें कि 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर गुरुपर्व (sikh guru festival in november 2024) मनाया जाता है। इसे त्योहार की तरह ही मनाया जाता है। ये सिक्खों का सबसे बड़ा त्योहार हैं। सिक्खों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर कार्तिक पूर्णिमा भी होती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का 15वां चंद्र दिवस है। इस दिन पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद (is bank closed on 14 and 15 november ) रहते हैं। तो अगर आप इस दिन बैंक जाने का सोच रहे थे तो आप जान लें कि इस दिन बैंक में कोई काम काज नही होगा। 
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now