My job alarm

7th Pay Commission : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को लगेगा जोरदार झटका, कम हो होगा DA Hike, इतनी मिलेगी सैलरी

DA hike : नए साल पर केंद्रीय कर्मचारी सरकार से अपने वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं। इन्हीं में है एक बड़ी आस है जनवरी 2025 से (DA Hike January 2025) दिए जाने वाले डीए की। पिछले कुछ समय से कर्मचारियों के डीए में पहले की अपेक्षा कम बढ़ोतरी हो रही है, जो जनवरी में बढ़ने वाले डीए में भी बरकरार रह सकती है। आइये जानते हैं इस बारे में लेटेस्ट अपडेट इस खबर में।

 | 
7th Pay Commission : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को लगेगा जोरदार झटका, कम हो होगा DA Hike, इतनी मिलेगी सैलरी

My job alarm - (7th Pay Commission): महंगाई से लड़ने में कर्मचारियों के लिए डीए का सबसे बड़ा रोल रहता है। यही कारण है कि हर छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछली डीए बढ़ोतरी (DA kab Hike) सरकार की ओर से जुलाई माह से की जा चुकी है, जो 3 प्रतिशत थी। अब जनवरी से डीए बढ़ाया जाना है जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। कर्मचारियों के लिए निराशाजनक तो यह है कि इस बार भी डीए में कुछ खास बढ़ोतरी होती नहीं दिख रही है, यह पिछली बार के बराबर ही रहने का अनुमान है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि डीए हाईक (DA Hike news) में अब तक की सबसे कम बढ़ोतरी भी कर्मचारियों को देखने को मिल सकती है।

हर छह माह में होती है डीए में बढ़ोतरी- 

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर छह महीने में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance 2025) बढ़ाया जाता है। इसका असर सीधा वेतन पर पड़ता है और कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ होता है।  डीए में बढ़ोतरी के लिए AICPI इंडेक्स को आधार बनाया जाता है। इस साल के सितंबर तक के AICPI आंकड़ों को देखा जाए तो जनवरी 2025 में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike January 2025) में महज 2 से लेकर 3 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे कर्मचारी नाकाफी बता रहे हैं। इससे उन्हें महंगाई की मार से लड़ना मुश्किल हो जाएगा।

तीन माह के AICPI इंडेक्स का आंकड़ा आना बाकी -

डीए बढ़ोतरी में  AICPI इंडेक्स का सबसे बड़ा रोल होता है। इस साल में सितंबर माह तक के  AICPI (All India Consumer Price Index) आंकड़े ही जारी हुए हैं। अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर का आंकड़ा अभी बाकी है, इसमें देरी भी हो रही है। सितंबर 2024 तक AICPI इंडेक्स 143.3 अंक पर है, इसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 54.49 प्रतिशत हो चुका है। डीए बढ़ोतरी को लेकर पूरी तरह से तो AICPI इंडेक्स के तीन माह के बाकी आंकड़े आने पर ही अनुमान लगाया जा सकता है।

यहां तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ते का आंकड़ा -


जुलाई 2024 तक DA : 53%
जनवरी 2025 में संभावित DA: 56%

इतना DA बढ़ने की है संभावना -


हालांकि अभी अक्टूबर का AICPI इंडेक्स नंबर जारी नहीं किया गया है लेकिन एक अनुमान के अनुसार अक्टूबर में AICPI इंडेक्स 143.6 पहुंच सकता है।  इससे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) का महंगाई भत्ता 54.96 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। नवंबर में इसी तरह इंडेक्स 144 के अंक को छूता है तो महंगाई भत्ता 55.41 प्रतिशत हो सकता है। इसके अलावा अगर दिसंबर में इंडेक्स नंबर 144.6 अंक का आंकड़ा बनता है तो  कर्मचारियों का डीए 55.91 प्रतिशत हो सकता है। पूरे आंकडों पर नजर डालने से कर्मचारियों को इस बार भी 3 प्रतिशत डीए (january 2025 me DA kitna hoga) की मिल सकता है। 

DA बढ़ने से सैलरी होगी इतनी-


7th वें वेतन आयोग के अनुसार अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये (basic salary) है महंगाई भत्ता बढ़कर 56 प्रतिशत (DA kitna bdhega) कर दिया जाता है तो वेतन में नीचे दी गई कैलकुलेशन अनुसार बढ़ोतरी होगी-

जनवरी 2025 तक संभावित DA : 18,000 x 56% = 10,080 रुपये प्रति माह
जुलाई 2024 तक DA : 18,000 x 53 = 9,540 रुपये प्रति माह

3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी होने पर अंतर : 540 रुपये प्रति महीना

नोट - यहां पर दी गई सैलरी की कैलकुलेशन एक अनुमान है। हालांकि कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न भत्ते जुड़ने और फिटमेंट फैक्टर के कारण वास्तवितक सैलर भिन्न हो सकती है। यह अंतर केवल महंगाई भत्ते को लेकर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now