7th Pay Commission : डीए हाइक के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के ग्रेच्युटी और HRA पर आया बड़ा अपडेट
7th Pay Commission Update : केंद्र सरकार की ओर से 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान किया जा चुका है। यह जुलाई माह से प्रभावी होगा। इस घोषणा के बाद अब कर्मचारियों को अन्य भत्ते भी बढ़ाए जाने की उम्मीद है। इनमें HRA व ग्रेच्युटी भी शामिल हैं। सरकार की ओर से इस बारे में कभी भी ऐलान किया जा सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में ताजा अपडेट इस खबर में।

My job alarm - (DA Hike) केंद्र व राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए समय-समय पर वेतन व डीए (DA Hike update news) को लेकर नियमानुसार बढ़ोतरी करती रहती हैं। पिछले दिनों सरकार की ओर से डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। अब यह बेसिक सैलरी का 53 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले यह आंकड़ा 50 प्रतिशत का था। कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर सरकार से और कई भत्ते बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
एचआरए, ग्रेच्युटी पर यह है अपडेट
ताजा अपडेट के अनुसार बता दें कि 7वें वेतन आयोग (DA hike/7th pay commission) की ओर से सिफारिश की है कि महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद कुछ भत्ते भी कर्मचारियों के लिए बढ़ाए जाने चाहिए। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जुलाई 2024 में एक सर्कुलर जारी किया था। इसके तहत कई तरह के भत्ते बढ़ाए गए थे, जो पहली छमाही यानी जनवरी से जून 2024 के अंतर्गत थे। अगली छमाही जुलाई से दिसंबर 2024 तक के कई भत्तों में अभी बढ़ोतरी बाकी है। पहले के सर्कुलर के अनुसार कई भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी।
पहले इन भत्तों में की थी बढ़ोतरी
मकान किराया भत्ता या HRA
शहर में यात्रा के लिए यात्रा शुल्क रिइंबर्समेंट
टच लोकेशन भत्ता
कंवेंस भत्ता
दिव्यांग महिलाओं के बच्चों के लिए स्पेशस भत्ता
बच्चों के लिए एजुकेशन भत्ता
होटल में रुकने का खर्च
भोजन चार्ज रिइंबर्समेंट या दैनिक भत्ता या अपनी कार या टैक्सी, ऑटो रिक्शा से की गई यात्रा खर्च रिइंबर्समेंट।
ट्रांसफर होने पर सड़क मार्ग से ट्रांसपोटेशन खर्च
पोशाक भत्ता
विभाजित ड्यूटी भत्ता
डिपुटेशन (ड्यूटी) भत्ता
रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी बढ़ाई
कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी (Retirement Gratuity and Death Gratuity) की अधिकतम सीमा को भी बढ़ाया गया है। यह अब 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी गई है। इसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसे 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया है। डीए (DA)में इस छमाही के लिए सरकार ने बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को बाकी बचे भत्तों के बढ़ने का इंतजार है। बता दें कि डीए की बढ़ोतरी के बाद इसे कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारी के मूल वेतन में शामिल नहीं किया जाएगा।
अभी नहीं कोई सूचना
डीए के अलावा बाकी के भत्तों में कब बढ़ोतरी (HRA kab bdhega)होगी, इस बारे में कोई पुष्टि सरकार की ओर से नहीं की गई है। ये कब तक बढ़ेंगे, इस बारे में भी कोई अधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। बता दें कि नियमानुसार सरकार की आधिकारिक अधिसूचना या नीति के बिना एचआरए जैसे भत्तों (HRA hike)में कोई संशोधन नहीं होगा। हालांकि कर्मचारियों को ये भत्ते जल्द बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि डीए बेसिक सेलरी का 53 प्रतिशत हो गया है और महंगाई चरम पर है। यह जानना भी जरूरी है कि नियमानुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत 50% डीए सीमा पार करने पर अन्य भत्ते नहीं बढ़ते हैं। बाकी भत्तों का डीए से कोई ताल्लुक नहीं है, इनका फैसला सरकार के ऊपर है।