इस एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे MP के 11 जिले, होगा Gwalior-Agra Express वे से भी बड़ा फायदा
Expressway - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अपको बता दें कि मध्य प्रदेश में एक नए एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जो राज्य का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। यह 1206 किलोमीटर लंबा हाईवे 11 जिलों से गुजरते हुए बनेगा। इसके निर्माण पर इतने करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे-
My job alarm - (Narmada Expressway) मध्य प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जो राज्य का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा। यह 1206 किलोमीटर लंबा हाईवे 11 जिलों से गुजरते हुए बनेगा। इसके निर्माण पर 31,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नर्मदा एक्सप्रेस वे के जरिए 30 नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे (state highway) और जिलों की सड़कें जुड़ेंगी। इस एक्सप्रेस वे (expressway) के माध्यम से कनेक्टिविटी बढ़ने से संबंधित 11 जिलों में विकास की गति तेज होने की संभावना है, जिससे आर्थिक उन्नति और सामाजिक विकास को नई राह मिलेगी।
1206 किमी लंबा एक्सप्रेस वे-
नर्मदा एक्सप्रेस वे (Narmada Expressway) में हाल की जानकारी के अनुसार, यह 1206 किमी लंबा मार्ग निमाड़ क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसमें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिले शामिल हैं। इस परियोजना के लिए सर्वे का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसका लाभ मध्य प्रदेश (Madhya Pardesh) के 11 जिलों को होगा। पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद सर्वे एजेंसी ने अपने कार्य में संशोधन करते हुए सर्वे कार्य को जारी रखा है। यह एक्सप्रेस वे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक बनाया जाएगा। वहीं जिन जिलों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा मिलेगा, उसमें अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर का नाम शामिल है।
ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे-
ग्वालियर से आगरा के लिए एक नया एक्सप्रेस वे बन रहा है, जो आगरा के इनर रिंग रोड (ring road) स्थित देवरी गांव को ग्वालियर बाईपास पर स्थित सुसेरा गांव से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 502 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जिसकी लागत 2,497.84 करोड़ रुपये है। निर्माण के बाद, ग्वालियर और आगरा के बीच यात्रा का समय 2 से 3 घंटे कम हो जाएगा। नर्मदा एक्सप्रेस वे, ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे (Gwalior-Agra Expressway) से बड़ा होगा, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी और यातायात सुविधा में सुधार होगा।
