Weather Update: अगले दो दिन तक दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

My job alarm - (Aaj ka Mausam) रिमझिम फुहारों ने दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। पिछले दो दिनों में दिल्ली में कई स्थानों पर बारिश हुई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। इससे उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है। क्रिसमस के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में और बारिश की संभावना है। इस बीच, ये जानना जरूरी है कि क्रिसमस पर देश का मौसम कैसा रहेगा। (Today Weather Update)
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-
दिल्ली में क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। 26 दिसंबर की रात को बारिश होने के आसार हैं और 27 दिसंबर को भी बारिश के लिए संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में कुछ बदलाव 29 दिसंबर के बाद देखने को मिल सकता है। इस प्रकार, दिल्लीवासी क्रिसमस का जश्न सुखद मौसम में मना सकेंगे। (Delhi me mausam kaisa rehne waala hai)
जानें पंजाब और हरियाणा का हाल-
पंजाब और हरियाणा (Punjab Haryana Weather Update) में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर को इन क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, 27 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप 26 दिसंबर तक देखने को मिलेगा, जिसमें तापमान में गिरावट आएगी।
पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी-
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। घने कोहरे के साथ शीतलहर के कारण यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी और बिहार में में बारिश बढ़ाएगी ठंड-
मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) में पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जिसके कारण ठंड बढ़ सकती है। 25 दिसंबर की रात या सुबह में कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भी घने कुहासे ने स्थिति को गंभीर बना दिया है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस मौसम परिवर्तन से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल-
राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 26-27 दिसंबर को घना कोहरा देखने की संभावना है। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्रों पर पड़ेगा। इसके चलते वहां कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश (Mp weather Update) में भी आज बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर सहित 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। (rajasthan weather update)