My job alarm

Weather Update- देश के इन 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, 12 में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

Aaj ka Mausam - देशभर में कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। उत्तर भारत में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि शीतलहर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्के कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का प्रभाव है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर तक मौसम का अपडेट जारी किया है-

 | 
Weather Update- देश के इन 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, 12 में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट 

My job alarm - (IMD Forecast Latest Update) देशभर में कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। उत्तर भारत में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि शीतलहर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला में लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद (National Highway closed) हो गया है। जम्मू-क Kashmir में चिल्लई कलां का दौर शुरू हो गया है, जहां श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यह तापमान 133 वर्षों में तीसरी बार देखा गया है। इस बीच, उत्तर भारत को शीतलहर और घने कोहरे ने घेर रखा है। दक्षिण भारत में बारिश ने जनजीवन को कठिनाई में डाल दिया है। (Weather Update)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर तक मौसम का अपडेट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आएगा। 27 से 31 दिसंबर तक इसके प्रभाव के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके चलते ठंड बढ़ सकती है। इस मौसम के चलते कई इलाकों में गलन वाली ठंड का अनुभव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और आगे मौसम कैसा रहने वाला है? (IMD Forecast)

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां-

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया विकसित हुआ है, जो अब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। यह मौसमी परिस्थतियां विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 430 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 480 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और दक्षिण-गोपालपुर (ओडिशा) से 590 किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं। इस एरिया के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में बारिश और अन्य मौसमी घटनाएं देखी जा सकती हैं।

अब इस सिस्टम के पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है, जो अगले 12 घंटों में समुद्र के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) दक्षिणी राजस्थान और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इराक के ऊपर स्थित है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल-

इन मौसम परिस्थतियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। (Today weather update)

28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाएं उठेंगी, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। (Delhi weather Update)

यहां चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा-

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब (punjab), राजस्थान (rajasthan), हरियाणा (haryana), झारखंड, ओडिशा (orissa), गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर के साथ घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली में बारिश होने के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्के कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का प्रभाव है। हाल ही में शीतलहर (coldwave) के कारण न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में, अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने का डर है। (Delhi me aaj ka mausam)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now