UP News : योगी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत का इजाफ
DA Hike In UP : जहां एक ओर केंद्र सरकार अपने कर्मचाारियों के लिए कई बढ़े अपडेट जारी कर रही है। वहीं, इस मामले में योगी सरकार भी पीछे नहीं है। हाल ही में यूपी सरकार (UP Goverment on DA Hike) ने अपने राज्य के हजरों कर्मचारियों के लिए बढ़ा अपडेट जारी किया है। जिसके तहत कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

My job alarm - (dearness allowance): हाल ही में योगी सरकार ने अपने राज्य के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि राज्य के हजारों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है। सरकार ने डीए में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे पहले राज्य के कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए (dearness allowance Hike) दिया जा रहा था लेकिन अब इसको बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि समेत वेतन में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
इन कर्मचारियों को होगा लाभ-
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (up roadways employees) के हजारों कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर जारी की गई है। इन कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जा सकती है। महंगाई भत्तें में बढ़ोत्तरी की वजह से करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्तें (DA hike update) में आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल यूपी के इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत मिला रहा था। जिसके बाद अब यहीं डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। इसकी वजह से लगभग 15, 850 नियमित कर्मचारियों को लाभ होने की उम्मीद है। सरकार को इस बढ़ोतरी में पांच करोड़ रुपये खर्च करने पड़ने वाले है।
कर्मचारियों को होगा 12 हजार रुपये का फायदा-
यूपी परिवहन मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि कर्मचारियों के भत्तें में चार प्रतिशत महंगाई भत्ते (UP DA Hike Latest Update) को बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है। यह शासन स्तर पर विचाराधीन है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की वजह से कर्मचारी को काफी खुशी हो रही है। रोडवेज कर्मचारियों (Up employees news) का मानना है कि इस साल मार्च में कर्मचरारियों को भत्तें को 10 प्रतिशत के दर से बढ़ाया गया था। जिसके लागू हो जाने के बाद कर्मचारियों को दो से पांच हजार रुपये तक का लाभ हो रहा है। इसी तरह अफसरों को 6 हजार से 12 हजार रुपये का फायदा होने की उम्मीद है। इन कर्मचारियों को सरकार की ओर से अभी तक एरियर नहीं मिला है।
दिवाली पर मिला था बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता-
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पिछली दिवाली को डीए में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों (Central goverment DA Update) के भत्तें में भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। राज्य कर्मचारियों की ओर से महंगाई भत्ता को तीन फीसदी के दर से बढ़ा दिया गया है। सभी केंद्रिय कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जुलाई, 2024 से दिया गया था। 30 अक्टूबर को सभी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन (DA and Salary Hike) भी मिला। वहीं योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और बोनस दिए जाने का आदेश दिया गया था।