Mukesh Ambani का राइट हैंड है ये शख्स, गिफ्ट में मिला 1600 करोड़ रुपये का घर

My job alarm - (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के एक कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें उनका दाहिना हाथ कहा जाता है। उनका नाम मनोज मोदी है। मुकेश (Manoj Modi Profile) अंबानी के राइट हैंड मनोज मोदी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एक अहम शख्स हैं और अंबानी के कारोबारी साम्राज्य में अहम भूमिका निभाते हैं। मनोज मोदी, रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर हैं। वे मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश और ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम करते हैं।
कौन है मनोज मोदी? (Who Is Manoj Modi)
मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ कहा जाता हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कई अरबों डॉलर के सौदों के पीछे इनका हाथ रहा है। मनोज मोदी 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस में शामिल हुए थे और उस समय वे मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की कंपनी का नेतृत्व कर (Reliance Director Manoj Modi) रहे थे। वर्तमान में मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एजुकेशनल बैकग्राउन्ड की बात करें तो मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बैचमेट हैं और दोनों ने मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
परिवार से खास नाता -
बता दें कि मनोज मोदी सिर्फ बिजनेस में ही नहीं उनके परिवार से भी खास रिश्तें से जुडे हैं। मनोज मोदी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी दोनों के बेहद खास हैं। यह इनके परिवार के हर फंक्शन में भी शामिल होते हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री को लाखों करोड़ रुपये की (Mukesh Ambani Right Hand) कंपनी बनाने में इस शख्स का खास योगदान रहा है। यह शख्स ने मुकेश अंबानी के साथ इनके बच्चों को भी बिजनेस शुरू करवाने और बड़ी-बड़ी डील करवाने में भी पीछे नहीं रहा है।
मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को दिए ये तोहफे?
गुजरात परिवार में पैदा हुए 55 साल के मनोज बेहद सादगी से रहते हैं और यह मनोज अंबानी के सबसे खास लोगों में से एक हैं। वह मुकेश अंबानी के बिजनेस की जिम्मेदारियों को बखबी संभाल रहे हैं। मनोज ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं। मुकेश अंबानी ने उन्हें 1500 करोड़ रुपये का 22 मंजिला घर गिफ्ट (Mukesh Ambani 1500 Cr House Gift) किया था। यह घर 8000 स्क्वेयर फुट में बना है। उन्होंने इस घर को वृंदावन नाम दिया है। इस घर में मनोज अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। बता दें कि मनोज मोदी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई रिश्ता नहीं है।
1980 से रिलायंस के साथ -
मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोस्त हैं। मनोज साल 1980 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े थे। साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद बिजनेस दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बीच बंट गया था। मुकेश और अनिल में से मुकेश अंबानी बड़े भाई हैं और अनिल अंबानी छोटे हैं। मुकेश अंबानी के हिस्से में पेट्रोकेमिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां आईं तो अनिल अंबानी के हिस्से में टेलीकॉम और नेचुरल एनर्जी सेक्टर की कंपनियां। उस समय माना जा रहा था कि भविष्य में अनिल अपने बड़े भाई मुकेश से आगे निकल जाएंगे। लेकिन समय के साथ ऐसा न हो सका। जब दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हुआ तो मुकेश अंबानी ने मनोज को अपने साथ ले लिया।
फेसबुक के साथ कराई करोड़ों की डील -
मनोज मोदी ने पहले रिलायंस ग्रुप के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के साथ काम किया। फिर उन्होंने अपने दोस्त मुकेश अंबानी के साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाया। अब वह तीसरी पीढ़ी के आकाश और ईशा के साथ काम कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी बड़े सौदों को वह अमूमन आकाश (Reliance Industries) अंबानी के साथ मिलकर फाइनल करते हैं। साथ ही मनोज रिलायंस की कई अन्य बड़ी कंपनियों के साथ बड़ी डील करा चुके हैं। इनमें फेसबुक के साथ हुआ करार सबसे अहम है। साल 2020 में कोरोना के समय मनोज ने फेसबुक से रिलायंस ग्रुप के जियो और रिटेल प्लेटफॉर्म में 43 हजार करोड़ रुपये के निवेश की डील पूरी कराने में अहम भूमिका निभाई। इससे फेसबुक को जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी मिली जो भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।