My job alarm

500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की स्टेटमेंट, आपके लिए जानना जरूरी

RBI Fake Note Alert : भारतीय करेंसी में अलग-अलग नोट प्रचलन में हैं। खासकर 500 के नोट को लेकर लोग इसके असली या नकली होने को लेकर अधिक सतर्कता बरतते नजर आते हैं। 500 के नोटों (500 rupees update)को बंद करके फिर से नए नोट छापकर प्रचलन में लाया गया है। इनमें कई नोट ऐसे भी हैं जिन पर स्टार का निशान (*) छपा होता है। अनेक लोग ऐसे नोट को नकली होने का दावा कर रहे हैं। आइये जानते हैं इस बारे में आरबीआई ने क्या कहा है।

 | 
500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की स्टेटमेंट, आपके लिए जानना जरूरी

My job alarm - (500 rupees update) आप प्रतिदिन के लेन-देन में अक्सर 500 रुपये के नोट का भी उपयोग करते होंगे। अधिकतर लोगों को इसके असली या नकली होने को लेकर भी संशय बना रहता है। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि जाली नोटों में सबसे ज्यादा 500 के नोटों (500 ke asali nate ki pahchan kaise kren) के होने की शिकायतें सबसे अधिक देखने सुनने को मिलती रही हैं। अब 500 के नोट को लेकर यह भी चर्चा जारों पर है कि 500 का वह नोट नकली है, जिस पर 'स्टार' (*) छपा हुआ है। इस पर आरबीआई ने स्पष्ट रूप से जानकारी साझा की है।

यह कहना है आरबीआई का


जब लोगों के पास यह स्टार वाले 500 के नोट (500 ke star wale note asali hain ya nakli)आए तो लोगों में भ्रम उत्पन्न हो गया कि यह नकली हो सकता है। ऐसे में आरबीआई ने इस भ्रांति को दूर करने के लिए गाइडलाइन जारी की। रिजर्व बैंक ने इस पर संज्ञान लिया और जानकारी दी है कि सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में गलत ढंग से छपे नोटों को बदलना पड़ा। इसलिए इनकी जगह स्टार  का निशान  दिया गया है। आरबीआई ने यह भी बताया है कि यह स्टार नोट के नंबर और उससे पहले लिखे जाने वाले अक्षरों के बीच में लगाया जाता है।

स्टार का यह होता है अर्थ


अगर आपके पास भी स्टार वाला 500 का नोट है तो इसके बारे में जानना भी जरूरी होता है। रिजर्व बैंक ने इस बारे में कहा कि स्टार वाला 500 का नोट अन्य वैध नोटों की तरह ही भारतीय मुद्रा के रूप में मान्य है।  स्टार का मतलब है कि वह नोट दोबारा प्रिंट करके जारी किया गया है यानी वह बदले गए नोटों में से है। स्टार नोट साल 2006 में (500 ka note kab suru hua tha) शुरू किया गया था। इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गलत प्रिंट होने वाले नोट को उसी नंबर के सही नोट से बदलता था लेकिन उस पर प्रिंटिंग खर्च ज्यादा होता था, इसलिए स्टार का प्रचलन शुरू किया।


ऐसा होता है 500 रुपए का असली नोट

500 रुपए का नोट असली है या नहीं, इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है। इसके लिए RBI द्वारा बताए गए अलग-अलग पहचान चिन्ह को जानना आवश्यक है। इन चिन्ह को देखकर आप भी 500 रुपए के असली और नकली नोट (RBI guidelines for 500 rupees) की पहचान कर सकते हैं तथा धोखा खाने से बच सकते हैं।


ये हैं RBI द्वारा बताए गए पहचान चिह्न

500 के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर को ठीक बीच में छापा गया है। 
भारत और India के लेटर्स लिखे हुए हैं। 
नोट को मोड़ने पर  सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला होता दिखेगा।
नए नोट में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ है, जबकि पुराने नोट में यह अन्य जगह था। यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी है।
500 रुपये के नोट को लाइट के सामने रखेंगे तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा तथा देवनागरी में 500 लिखा हुआ है।
ऊपर की ओर लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर मिलेंगे जो बायीं से दायीं तरफ की ओर बड़े होते हैं।
नोट के दायीं ओर सर्कल बॉक्स में आपको 500 लिखा हुआ मिलेगा। इसके अलावा राइट और लेफ्ट साइड में 5 ब्लीड लाइंस इस नोट के असली होने को दर्शाती हैं। नोट पर अशोक स्तम्भ का प्रतीक छापा गया है तथा नोट की छपाई का साल अंकित है।
स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो छपा हुआ है।
नोट के बीच की ओर लैंग्वेज यानी भाषायी पैनल दिया गया है। 
भारतीय ध्वज के साथ छपी हुई लाल किले की तस्वीर देख लें।
देवनागरी में 500 छापा गया है।


दृष्टिबाधित लोग ऐसे पहचानें असली नोट को


भारतीय करेंसी में 500 के नोट को ब्लाइंड लोगों (Blind Person) की सहूलियत के लिए भी बनाया है, ताकि उन्हें इसकी असली व नकली की पहचान करने में कोई दिक्कत न हो। नेत्रहीन लोग इस नोट को छूकर इसके असली या नकली होने का पता कर सकते हैं । इसमें अशोक स्तम्भ (Ashok Stambh on 500 rupees), महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तस्वीर, ब्लीड लाइन (Bleed Line on 500 rupees) और पहचान चिह्न (Identification mark) मुख्य हैं जो रफली प्रिंट किए गए हैं। इन्हें छूकर वे नोट के असली या नकली होने की आसानी से पहचान कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now