My job alarm

Indian money : क्या नोटों पर से हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने किया साफ

Indian Currency mahatma gandhi : सालभर में कितने नोट छापे जाएंगे या फिर चाहे नोट बंद करने की बात हो, इसका अंतिम फैसला एक तरह से भारत सरकार का ही होता है। हालांकि,  सरकार भी इसे लेकर पहले वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा करती है। अनुमति लेने का प्रोसेस 2 चरणों में होता है। पहले चरण में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) केंद्र सरकार को नोट छपाई के लिए अर्जी भेजता है। इसके बाद सरकार इस पर केंद्रीय बैंक के ही वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों के एक बोर्ड के साथ चर्चा करती है। इसके बाद आरबीआई (RBI) को नोट छापने की मंजूरी दे दी जाती है। इस तरह नोट छपाई की अनुमति के लिए केंद्र सरकार, बोर्ड और रिजर्व बैंक मिलकर काम करते हैं।  हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि नोटों से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) तस्वीर को हटाया जाएगा और नोटों पर इन दो शख्स की फोटो लगाई जाएगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं क्या है इसकी पूरी सच्चाई... 

 | 
Indian money : क्या नोटों पर से हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने किया साफ

My job alarm (mahatma gandhi) : पिछले साल 19 मई को भारत सरकार ने 2 हजार के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कि क्या आने वाले दिनों में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तस्वीर नोटों से हटा दी जाएगी?  एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रविन्द्र नाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर वाली नोट को जारी करने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया  कि वित्त मंत्रालय के अधीन सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL) ने Mahatma Gandhi, ए पी जे अब्दुल कलाम और रविन्द्र नाथ टैगोर (Rabindranath Tagore)के वॉटरमार्क वाले दो सेट IIT दिल्ली के प्रोफेसर साहनी के पास भेजा है। प्रोफेसर साहनी उन दोनों सेट में से चयन करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद इसे सरकार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।  
इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बैंक नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि मीडिया में कुछ जगह ऐसी खबरें दिखी हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के फोटो (Mahatma Gandhi Photo) वाली वर्तमान मुद्राओं और बैंक नोटों को बदल कर उसकी जगह अन्य लोगों के चत्रिवाले नोट और मुद्रा लाने का विचार कर रहा है। रिजर्व बैंक का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।


एक से अधिक व्यक्तियों वाले नोट का कई देश कर रहे हैं इस्तेमाल


जापान और अमेरिका में एक से अधिक व्यक्तियों वाले नोटो की छपाई की जाती है। अमेरिकी डॉलर पर जार्ज से वाशिंगटन अब्राहम लिंकन तक की तस्वीर दिखाई देगी। वहीं, जापान के येन पर भी कई तस्वीरें दिखाई दे देती हैं।
 

100 रुपये का नोट होने वाला है बंद


सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, दावा किया जा रहा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 100 रुपये के पुराने नोट्स को बंद करने की योजना बना रहा है और अब ये नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इसमें कहा गया था कि RBI ने 31 मार्च तक 100 रुपये के पुराने नोटों को बदलने का निर्देश दिया है।
जब इसका फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह गलत था। पुराना नोट पूरी तरह से वैध है और इसे बंद करने की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कोई योजना नहीं है। रिजर्व बैंक ने भी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

 

फैक्ट चेक में क्या पता चली सच्चाई


इस बारे जब में हमने खोजबीन की तो पता चला कि ऐसी कोई खबर नहीं है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खंगालने पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। रिजर्व बैंक की एक पुरानी प्रेस रिलीज में उसने कहा है कि 100 रुपये के पुराने नोट वैध बने रहेंगे। 
फैक्ट चेक में यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि बैंक ने पुराने नोट बदलने के बारे में कुछ नहीं कहा है और सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह निराधार है। 100 रुपये के सभी पुराने और नए नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now