Delhi में बारिश ने बढ़ाई ठंड तो कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Delhi Mausam - राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में अचानक गिरावट आ गई। ठंड और कोहरे ने दिल्ली को अपने चपेट में ले लिया है, जिससे लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह स्मॉग के साथ कुछ क्षेत्रों में मध्यम और घना कोहरा हो सकता है-
My job alarm - (Delhi Weather Update) राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में अचानक गिरावट आ गई। ठंड और कोहरे ने दिल्ली को अपने चपेट में ले लिया है, जिससे लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। सड़कों पर लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी का प्रबंध किया है। बारिश और ठंडने के कारण रैन बसेरों में रहने वाले लोगों की स्थिति और भी कठिन हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पालम में 1.4 मिमी और पूसा में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा, आईटीओ सहित कई अन्य इलाकों में भी वर्षा हुई है। आज सुबह 5:30 बजे पालम और सफदरजंग में 100 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह स्मॉग के साथ कुछ क्षेत्रों में मध्यम और घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर बाद स्थितियों में थोड़ा बदलाव आ सकता है।
26 दिसंबर की रात से बूंदाबांदी की संभावनाएं बढ़ रही हैं, और 27 दिसंबर को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की उम्मीद है। 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 29 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे ठंड में कमी आ सकती है।
क्रिसमस की सुबह दिल्ली में घना कोहरा-
बीती रात से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ठंड और कोहरे में इजाफा हो गया है। तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे शहर भर में विजिबिलिटी घट गई है। भारतीय मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कर्तव्य पथ, जनपथ, द्वारका और इंडिया गेट जैसे मुख्य स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे visibility बेहद कम हो गई है। आज सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक रह गई थी। ऐसी स्थिति में यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, फ्लाइटें प्रभावित-
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई कि कैट III मानकों का पालन न करने वाली उड़ानों में कम दृश्यता के कारण संभावित व्यवधान हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अधिकारियों ने कहा, "जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, कैट III मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं". यात्रियों से उड़ान के संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का भी अनुरोध किया गया है। पोस्ट में कहा गया, किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"
बता दें कैट III, या श्रेणी III, एक एप्रोच सिस्टम है जो खराब दृश्यता की स्थिति के दौरान उड़ानों को सुरक्षित रूप से उतरने की अनुमति देता है और अनुपालन करने वाली उड़ानों के लिए परिचालन कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है।
इंडिगो ने यात्रियों को बताया-फ्लाइट्स हो सकती है प्रभावित-
सुबह 5:30 बजे घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और कहा कि कम दृश्यता और कोहरे जैसी स्थिति के कारण उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
पोस्ट में लिखा है, "#6ETravelAdvisory: दिल्ली की सर्द सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई है और इससे उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप या आपके प्रियजन यात्रा कर रहे हैं, तो हम हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं। सुरक्षित यात्रा करें." एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखें और यात्रा को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त समय के साथ हवाई अड्डे तक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
हवा अब भी बहुत खराब-
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 अंक रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। विभिन्न क्षेत्रों में AQI मापों का विवरण निम्नलिखित है: आनंद विहार 360, अशोक विहार 372, बयाना 362 और CRRI मथुरा रोड पर 324 अंक पाए गए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य शहरों में फरीदाबाद का AQI 228, गुरुग्राम 253, ग्रेटर नोएडा 234 और नोएडा 224 अंक रहा। ये आंकड़े प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 329, आनंद विहार में 363, बवाना में 360, बुराड़ी क्रॉसिंग में 344, मथुरा रोड में 324, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 356, द्वारका सेक्टर 8 में 374, आईजीआई एयरपोर्ट में 324, आईटीओ में 325, जहांगीरपुरी में 375 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 318 लोधी रोड में 319 मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 343, मंदिर मार्ग में 330, मुंडका में 392, नरेला में 326, नजफगढ़ में 345, नेहरू नगर में 372, नॉर्थ कैंपस डीयू में 320, पटपड़गंज में 347 आर के पूरा में 357, पूसा में 344 पंजाबी बाग में 372, रोहिणी में 378 शादीपुर में 327, सोनिया विहार में 348, श्री अरविंदो मार्ग में 325, सिरी फोर्ट में 360, विवेक विहार में 352z वजीरपुर में 384 अंक बना हुआ है।