Railways Update : रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर
My job alarm - (Indian Railways new record) हमारे देश का रेल नेटवर्क (Indian railway network) देश की लाइफ लाइन के नाम से भी जाना जाता है। हर रोज न जाने कितने लोग इसमें यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचते है। ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रेलवे की शुरूआत उस समय से हुई है जब देश में अंग्रेजों का राज था। आज भारतीय रेलवे का इतिहास (History of Indian Railways) स्वर्णिम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज इसमें कई उपलब्धियां जुड़ी हैं और जुड़ती जा रही हैं।
अभी हाल ही में एक ताजा उपलब्धि इसमें शामिल हुई है। जी हां, हाल ही में एक और उपलब्धि इस इतिहास में जुड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 4 नवंबर को भारतीय ट्रेनों में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया। इस अचीवमेंट ने देश के रेलवे विभाग (achievements of railways) में एक नया मानक स्थापित किया है। भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच 4521 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं। इन ट्रेनों में 65 लाख लोगों ने सफर किया।
रेल मंत्रालय ने कही ये बात
इस पर जानकारी देते हुए भारत के रेल मंत्रालय (Indian Railway Ministry) ने एक बयान जारी करते हुए बताया है। डाटा को देखते हुए उन्होंने बताया है कि बीते 4 नवंबर 2024 को एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया और यह रेलवे के इतिहास (history of railways) की अभूतपूर्व उपलब्धि है। 4 नवंबर को भारतीय रेलवे ने 120.72 लाख यात्रियों को सफर कराया, जिसमें 19.43 लाख रिजर्व और 101.29 लाख अनरिजर्व पैसेंजर थे। रिकॉर्ड 180 लाख सब-अर्बन एरिया के थे। इसके अलावा सफर करने वालों को मिलाकर आंकड़ा 3 करोड़ से ज्यादा हो गया।
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में बनाया ये रिकॉर्ड
रेलवे मंत्रालय का कहना है कि यह रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि (record-breaking achievement of Indian railways) इस साल के सबसे व्यस्त समय में हासिल हुई है, क्योंकि इस नवंबर के महीने में दिवाली, छठ महापर्व और दुर्गा पूजा महोत्सव है और देशभर के लोग इधर से उधर सफर कर रहे हैं। इतना ही नही आपको बता दें कि बढ़ती ट्रेनों की मांग (deman dfor railways) के देखते हुए ही भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के लिए 7724 विशेष ट्रेनों को दौड़ाने की घोषणा की थी, जो पिछले साल की 4429 विशेष ट्रेनों की तुलना में 73% ज्यादा थीं। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने हर रोज 175 से अधिक स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं।
सब त्योहार एक साथ आकर अब लगभग त्योहारी माहौल खत्म हो गया है। इसके साथ ही लोगों की वापसी हो रही है, इसलिए रेलवे ने छठ पूजा के बाद लोगों को सफर को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेनें दौड़ाईं। 8 नवंबर 2024 को यानि कि कल 164 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं। इयके अलावा 9, 10 और 11 नवंबर को अतिरिक्त ट्रेनें चलाई (new special trains) जाएंगी। रेल मंत्रालय के इस प्रयास का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और अपने घरों को वापस जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए सफर को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित वापसी को सुनिश्चित करना (railway travel) है।
इन 3 राज्यों के यात्रियों की संख्या भारी
इस पर जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर डाटा की बात की जाए तो 1 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जितने पैसेंजरों को इधर से उधर पहुंचाया, उनमें 6.85 करोड़ यात्री बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहे। यात्रियों की यह संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आबादी मिलाकर बनी संख्या से ज़्यादा (rcord breaking news of railway) है।
