My job alarm

Public Holidays 2024 : 3 दिन लगातार रहने वाली है सरकारी छुट्‌टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक सब रहेंगे बंद

Public Holidays in November 2024 : इस त्योहारी महीने में कई सरकारी छुटि्टयां है । इसके चलते अगर आप भी बैंक सा किसी  अन्य सरकारी संस्थान में किसी काम के लिए जाने वाले है तो उससे पहले आपको छुटि्टयों की लिस्ट (holidays list) जरूर चेक कर लेनी चाहिए ताकि आप के बिना वजह के चक्कर न कट जाए। इसलिए आए नीचे खबर में चेक कर लेते है छुटि्टयों की लिस्ट...
 | 
Public Holidays 2024 : 3 दिन लगातार रहने वाली है सरकारी छुट्‌टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक सब रहेंगे बंद

My job alarm -  (Holiday list 2024) देश भर में अक्टूबर के बाद से अलग-अलनग त्योहार मनाए जा रहे है। इनमें से कई त्योहारों पर सरकारी छुट्‌टी का ऐलान किया गया है। आने वाले दिनों में भी अब कुछ प्रमुख दिवस मनाए जाने (festivals in November 2024)  है जिस पर कि लोगों में ये दुविधा भी देखी जा रही है कि उन पर सरकारी छुट्‌टी (government holiday in november 2024) होने के चलते स्कूल कॉलेज बंद है या फिर खुले रहने वाले है। छुट्टियों का सिलसिला इस महीने बरकरार ही है क्योंकि 12 नवंबर से 17 नवंबर के बीच कई खास दिन हैं और उन दिनों में भारत के अलग-अलग राज्य और शहरों में छुट्टी है। दिवाली, छठ पर्व के बाद बूढ़ी दिवाली, नानक जयंती जैसे खास दिन हैं। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक 3 दिनों के लिए कुछ जगहों पर सरकारी छुट्टी (holidays list 2024)  है। आइए जानते हैं 15, 16 और 17 नवंबर को कहां सरकारी छुट्टी रहेगी?


15 नवंबर को रहेगा छुट्टी है या नहीं?


15 नवंबर के दिन गुरूनानक जयंती (gurunanak jayanti) मनाई जाने वाली है। सिक्खों के पहले  गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छुट्टी रहेगी। देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी 15 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि 15 नवंबर को हिन्दूं के महापर्वों में से एक कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024)  भी है, जिस कारण अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी हो सकती है।


जान लें 16 नवंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 नवंबर को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी (Government holiday in Punjab) है। शहादत दिवस के अवसर पर यहां के स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों में से एक शहीद सरदार करतार सिंह सराभा हैं, जिनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। इन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था जिस वजह से 16 नवंबर को शहादत दिवस (martyrdom day holiday) मनाया जाता है।


17 नवंबर को कहां रहेगा अवकाश


ये तो सब जानते ही है कि 17 नवंबर को रविवार है और इस दिन वैसे भी साप्ताहिक छुट्टी (weekly off holidays) रहती है। बता दें कि  देश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और ज्यादातर दफ्तर समेत बाजार बंद रहते हैं। पंजाब में भी 17 नवंबर को साप्ताहिक छुट्टी (Weekly holiday on 17th November) के कारण सरकारी छुट्टी रहेगी। इस तरह से पंजाब में लगातार 3 दिनों के लिए छुट्टी रहेगी।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now