NHAI New Guidelines : टोल प्लाजा से जुड़ा ये नियम पता है तो नहीं देना होगा टोल टैक्स

My job alarm - (toll tax rule in india) सबसे पहले तो टोल टैक्स क्या है इसके बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इसलिए पहले आपको हम ये बता दें कि टोल टैक्स (what is toll Tax) , जिसे अक्सर टोल के रूप में जाना जाता है, यह एक ऐसा शुल्क है जो कि वाहन चालकों को कुछ अंतरराज्यीय एक्सप्रेसवे, सुरंगों, पुलों और अन्य राष्ट्रीय और राज्य सड़क मार्गों (Natinal highway) को पार करते समय अदा करना होता है। टोल टैक्स भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI new rules) के जरिए प्रबंधित किया जाता है। टोल बूथ और टोल प्लाजा काउंटर हैं जिनका उपयोग टोल टैक्स एकत्र करने के लिए किया जाता है जिसमें कई बूथ शामिल होते हैं। आपने भी हाईवे पर सफर करते समय बहुत बार टोल टैक्स का भुगतान (how to pay toll tax) किया होगा।
वैसे भी हमारे देश में प्रतिदिन लाखों लोग अलग-अलग वाहनों से नैशनल हाइवे या फिर स्टेट हाइवे से गुजरते हैं और उनसे अच्छी सड़क पर चलने के लिए कुछ चार्ज भी अदा करना होता हैं, ये चार्ज टोल टैक्स ही होता है। सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए पैसे जुटाने वास्ते स्टेट और नैशनल हाइवे पर कुछ किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। ये टोल प्लाजा लगभग 60 km की दूरी पर होते है। हालांकि, हर एक्सप्रेसवे या हाइवे का टोल शुल्क (toll tax rules) एक जैसा नहीं होता है। लेकिन आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से टोल टैक्स पूरी तरह फ्री हो सकता है।
टोल प्लाजा क्या है?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि टोल टैक्स सड़कों और हाईवे की मरम्मत और रखरखाव के लिए लिया जाने वाला शुल्क है। ये NHAI के लिए आय प्रदान करता है, जो विभिन्न निजी पार्टियों/ठेकेदारों को वितरित किया जाता है। टोल टैक्स भुगतान करने पर एक रसीद भी देता है। टोल प्लाजा के प्रभारी निजी पक्ष भी दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में पानी, टॉयलेट और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार (facilities on national highway) होते हैं।
जानिए क्या है सही नियम
टोल से गुजरना और टोल टैक्स का भुगतान करना ही काफी नही है। टोल के नियमों के बारे में आपको जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। बेशक टोल प्लाजा से हर रोज हजारों गाड़ियां गुजरती है। लेकिन नियमों के बारे में जानकारी हर किसी को नही होती है। कई बार टोल प्लाजा पर लंबी लाइन होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना तो करना पड़ता ही है, साथ ही उन्हें टोल भी चुकाना पड़ता (toll tax rule in india) है। हालांकि, कुछ साल पहले एक नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत देने वाला था, बल्कि इस नियम के बारे में जानकारी होने पर आपको टोल देने से भी छुटकारा मिल सकता (toll plaza par paise dene se kaise bache) है।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI guidelines) लोगों की सहूलियत के लिए एक नियम लाई थी। NHAI के इस नियम का साफ मकसद था कि कोई भी वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा न रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल दिए वहां से जा सकता (toll tax dene se bachne ka tareeka) है। इसका मुख्य उद्देश्य लगने वाले जाम को कम करना है।
कितने इंतजार के बाद नही देना होगा टोल टैक्स?
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम के तहत, मान लो अगर टोल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ है या फिर वहां 10 सेकेंड से ज्यादा रुकना पड़ रहा है, तो इस स्थिति में निशुल्क टोल का नियम लागू होगा। इस दौरान अगर आपको समस्या आती है तो आप नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI helpline no.) की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस शर्त के साथ लागू है ये नियम
ऐसा नही है कि आप दूसरी गाड़ी के टोल कटते समय ही अपना 10 सेकेंड का अनुमान लगा लें। इसके लिए भी एक नियम-शर्त निर्धारित है। टोल पर आपने देखा होगा कि एक पीले रंग की पट्टी बनी होती है। ये हर टोल प्लाजा पर 100 किमी पर बनी होती है। अगर लाइन इस पीली पट्टी को क्रोस कर जाती है और उसके बाद आपको इंतजार करना पड़ रहा है तो आप बिना टोल टैक्स दिए वहां से गुजर सकते (how to skip from toll tax) है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर लगी फास्टैग मशीन के काम नहीं करने पर भी आप इससे बच सकते हैं।