My job alarm

IRCTC Tour Package : वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हो जाओ तैयार, IRCTC दे रहा बेहद सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Vaishno Devi Package : अब जल्द ही वैष्णों देवी माता के दर्शन का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहां अब लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी माता रानी के दर्शन करने के लिए जाने का प्लान कर रहे है तो अब भारतीय रेलवे की ओर से आपको सुनहरा मौका दिया जा रहा है। बता दें कि IRCTC की ओर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बेहद सस्ते में टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। जान लें कब और कहां से रवाना होगी ट्रेन। साथ ही ये भी जान लें कि कितना होगा इसका किराया। 
 | 
IRCTC Tour Package : वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हो जाओ तैयार, IRCTC दे रहा बेहद सस्ता टूर पैकेज

My job alarm - (Vaishno Devi Package fare)  जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही है वैसे ही माता रानी के दर्शन के लिए लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब सर्दियों में लोग ज्यादातर छुटि्टयों में वैष्णों देवी जाना ही पसंद करते है। ये तो स्वाभाविक है कि वहां का मौसम इस समय बेहद ठंडा होता है और लोगों के लिए मां वैष्णो के दर्शन के साथ-साथ ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान भी बन जाता है। अगर आप भी अपनी डेली लाइफ से बोर हो गए हैं या फिर ऑफिस से घर और घर से ऑफिस के सफर से ब्रेक लेने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi tour package) के दर्शन करने का भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चे की चिंता करने की भी आवश्यक्ता नही है। दरअसल अब आईआरसीटीसी माता रानी के दर्शन के लिए बेहतरीन टूर पैकेज (IRCTC tour package) लेकर आया है।

 
माता वैष्णो देवी का दर्शन के लिए टूर पैकेज


बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से भारी छूट के साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन कराया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने सस्ता टूर पैकेज निकाला है। यात्रियों को आने-जाने, रहने-खाने के साथ-साथ अन्य सुविधा का फायदा बेहद कम कीमत में दिया जाएगा। आइए आईआरसीटीसी के सस्ते टूर पैकेज (IRCTC cheap tour packages) के बारे में जान लेते हैं।


भारतीय रेलवे की ओर से वैष्णो देवी टूर पैकेज को IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट (IRCTC official website) के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेन से आने-जाने के अलावा आपको एक अच्छे होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, इस टूर पैकेज में सुबह का नाश्ता, रात का खाना, कैब सर्विस भी शामिल है। पैकेज की शुरुआती कीमत 6795 (IRCTC tour package cost) है लेकिन बेड ऑक्यूपेंसी के साथ अलग-अलग इस पैकेज की कीमत अलग-अलग हो जाती है।

 

आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी पैकेज टैरिफ


 

Occupancy Price (Per Person)
सिंगल 10395 रुपये
डबल 7660 रुपये
ट्रिपल 6795 रुपये
बच्चा (05-11 वर्ष) बिस्तर 6160 रुपये
बच्चा (05-11 वर्ष) बिना बिस्तर 5145 रुपये


कैसे और कहां से करें पैकेज की बुकिंग


अगर आप भी वैष्णों देवी जाने के लिए इस टूर पैकेज में अपनी बुकिंग  (how to book tickets for IRCTC tour package) कराना चाहते है तो आपको बता दें कि इसके लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से आप इस पैकेज माता वैष्णो देवी के नाम से लिस्टेड है। इस पैकेज का कोड NDR01 है। ठहरने के लिए ताज विवांता होटल या उसके समान कोई दूसरा होटल हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप यहां (Maa Vaishno Devi tour Package) क्लिक कर सकते हैं।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now