Indian Railways : कौन-सा है भारत का ये रेलवे स्टेशन जहां बिना पासपोर्ट विजा के नहीं मिलती एंट्री
My job alarm - (In which station entry is prohibited without visa and passport) भारतीय रेलवे देश की जान है। हमारा रेल नेटवर्क बहुत विशाल रेल नेटवर्क है। देश की जान कहे जाने वाले इस रेलवे के बारे में बहुत सी ऐसी दिलचस्प और जरूरी बाते है जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी ही नही होती है। आमतौर पर तो विदेश जाने के लिए आपको उस देश के लिए वीजा की आवश्यक्ता पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि भारत के किसी रेलवे स्टेशन (railway stations in India) से यात्रा करने के लिए भी आपको पासपोर्ट और वीजा चाहिए होगा। अगर नही तो आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बार में बताने वाले है।
दूसरे देश में चाहे जैसे जाएं वीजा-पासपोर्ट के बिना एंट्री नहीं मिलती है। देश में सफर करने के दौरान इनकी जरूरत नहीं होती है लेकिन आपको शायद नहीं पता होगा कि भारत में एक रेलवे स्टेशन (Railway Station) ऐसा है, जहां जानें, ट्रेन पकड़ने या घूमने के लिए वीजा और पासपोर्ट (visa and passport) की जरूरत होती है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है।
इस राज्य में ट्रेन यात्रा में भी लगता है वीजा-पासपोर्ट
इतना सब जानने के बाद अब आपके मन में इस चीज को लेकर उत्तेजना पैदा हो गई होगी कि आखिर ये कौन सा रेलवे स्टेशन है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, वो पंजाब के अमृतसर जिले में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी रेलवे स्टेशन (Attari Railway Station Amritsar) है। भारत के इस रेलवे स्टेशन से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए ट्रेन (Indian train) चलती है।
यही कारण है कि यह देश का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पासपोर्ट और वीजा दोनों की आवश्यकता होती है। अगर यहां आप इन दोनों ही डॉक्यूमेंट्स के बिना पकड़े जाते हैं तो सीधे आपको जेल हो सकती है। चूंकि मसला भारत-पाकिस्तान की यात्रा (India-Pakistan trip) से है, इसलिए यहां काफी कड़ी सिक्योरिटी रहती है। इसी सिक्योरिटी के चलते यहां इतनी सख्ती बरती जाती है।
बिना वीजा-पासपोर्ट के यहां नही रख सकते पांव
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए (attari station in amritsar) पर जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की आवश्यक्ता पड़ती है। इसके बिना आप यहां सफर नही कर सकते है। अटारी रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा और पासपोर्ट (Without visa and passport at Attari railway station) के पकड़े जाने पर 14 फॉरेन एक्ट यानी बिना वीजा के अंतरराष्ट्रीय इलाके में पकड़े जाने का केस दर्ज कर लिया जाता है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस मामले में पकड़े जाने पर जमानत मिलने पर भी कई-कई साल लग जाते हैं।
नही मिलता कोई कुली
भारत पाकिस्तन के ट्रांसपोर्ट को जोड़ने वाले इस रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त सिक्योरिटी (security at Attari Railway Station ) इंतजाम है। बता दें कि खुफिया एजेंसी की नजर यहां 24x7 गड़ी रहती है। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन पर कुली का रहना मना है। आपको यहां एक भी कुली देखने को नही मिलने वाला है। इसलिए अगर आपका कभी यहां आना हुआ तो सामान खुद उठाना पड़ेगा। कई फिल्मों की शूटिंग भी इस रेलवे स्टेशन पर हो चुकी है। ये स्टेशन काफी फेमस है।
जान लें अटारी से कौन सी ट्रेनें होती है रवाना
अटारी रेलवे स्टेशन से चलने वाली र्टेनों की अगर बात करें तो दिल्ली या अमृतसर से पाकिस्तान के लाहौर जाने वाली रेलगाड़ियां अटारी स्टेशन (Trains at Attari Station) से ही गुजरती हैं। बता दें कि दोनों ही देशों के बीच समय-समय पर नागरिकों के लिए ट्रेनें चलाई गई है। समझौता एक्सप्रेस भी इनमें से एक है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के साथ संबंध बिगड़नेकी वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। भारत और पाकिस्तन के संबंध वैसे ही ठीक नही रहते है।
