My job alarm

fastag नहीं है तो नो टेंशन, इस कार्ड को करें यूज, नहीं देना पड़ेगा डबल टोल टैक्स

Toll tax Rules : अगर आपके पास कार या कोई अन्य हेवी व्हीकल है और अक्सर टोल प्लाजा से आना जाना पड़ता है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आजकल गाड़ी पर फास्टैग (fastag rules) का होना जरूरी है। इसके न होने की स्थिति में आपको दोगुना टोल टैक्स भरने की चिंता सताती है। अब आप यह टेंशन न लें। इसकी जगह आप एक और अन्य कार्ड यूज करके आसानी से डबल टोल टैक्स देने से बच सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी डिटेल इस खबर में।

 | 
fastag नहीं है तो नो टेंशन, इस कार्ड को करें यूज, नहीं देना पड़ेगा डबल टोल टैक्स 

My job alarm - (FASTag new rules) जब भी आप अपने वाहन से हाईवे से गुजरते हैं तो बीच में टोल प्लाजा आते हैं। इन पर  टोल टैक्स वसूला जाता है। इसके लिए फास्टैग सिस्टम (fastag system in india) लागू किया हुआ है। कई बार आपके पास फास्टैग या तो होता ही नहीं या फिर रिचार्ज नहीं होता। इस कारण से आपको दोगुना टोल भुगतान करने की टेंशन होती है। इसी टेंशन से छुटकारा दिलाने में एक और कार्ड अहम भूमिका निभाता है। इसे यूज करके आप सिंगल टोल टैक्स देकर टोल क्रॉस कर सकते हैं।


विंडशील्ड पर लगाएं फास्टैग


अगर फास्टैग को वाहन की विंडशील्ड पर नहीं लगाया तो फास्टैग होते हुए भी वाहन चालक को डबल चार्ज का भुगतना पड़ता है। सबसे पहले तो डबल चार्ज से बचने के लिए फास्टैग है तो उसे गाड़ी की विंडशील्ड पर चिपकाएं। अगर फास्टैग नहीं है तो प्रीपेड टच एंड गो कार्ड का फायदा आप उठा सकते हैं।


पहले यह था सिस्टम


टोल प्लाजा पर पहले सिस्टम था कि टोल चुकाने वाले को पर्ची दे दी जाती थी। पर्ची बनाने में ही इतना समय लग जाता था कि टोल पर इससे जाम की समस्या होती थी। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग (FASTag) की सुविधा शुरू कर दी है। इससे सेकेंडों में ही टोल प्लाजा पर टोल टैक्स (Fastag kaise bnwayen) कट जाता है और वाहनों की लंबी लाइनें लगने से लोगों को छुटकारा मिलता है।


फास्टैग सबसे लिए जरूरी 


अब नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजाओं पर फास्टैग की सुविधा (uses of fastag) आम हो गई है। इससे लोगों का समय भी बचता है। हालांकि NHAI ने फास्टैग की सुविधा को लेकर कई जरूरी नियम भी बनाए हैं। इन्हीं में एक नियम यह भी है कि जिसके पास फास्टैग नहीं होता टोल प्लाजा पर डबल टोल टैक्स देना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि फास्टैग को सबसे लिए जरूरी किया गया है।

FASTag नहीं तो क्या करें?


कई बार लोग अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाते। इसके अलावा कई बार फास्टैग काम नहीं करता या रिचार्ज न होने पर समस्या आती है। इन स्थितियों में टोल प्लाजा पर डबल टोल टैक्स (toll tax) अदा करना पड़ता है। आपको बता दें कि एक ऐसा तरीका भी है कि फास्टैग न होने पर (fastag na hone par kya kren) भी आप डबल टोल टैक्स चुकाए बिना ही टोल प्लाजा क्रॉस कर सकते हैं।

प्रीपेड टच एंड गो कार्ड का करें इस्तेमाल


प्रीपेड टच एंड गो कार्ड (Prepaid Touch & Go Card) ऐसा कार्ड है जिसका उपयोग करके आप सिंगल टोल टैक्स देकर टोल को पार कर सकते हैं। यह कार्ड फास्टैग न होने की स्थिति में काम आता है। उसी तरह से काम करता है। NHAI ने इसकी सुविधा टोल प्लाजाओं पर ही लगी पोओएस मशीन (POS machine)पर उपलब्ध कराई हुई है। यह कार्ड वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर मिल जाता है। अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो वहां से प्रीपेड टच एंड गो कार्ड (Prepaid Touch & Go Card kya hai) खरीद कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टोल प्लाजा पर ही मिलेगी सुविधा


जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं होता उन वाहन चालकों के लिए एनएचआई (national highway authority of india)की ओर से टोल प्लाजाओं पर इस सुविधा को उपलब्ध कराया गया है। इसका इस्तेमाल करने से वाहन चालक डबल टोल टैक्स चुकाने से बच सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now