अगर महिला कर रही है ये काम, तो पुरुष तुरंत बंद कर ले अपनी आंखें
Chanakya Niti in hindi : आचार्य चाणक्य(Aachaary Chanakya) ने अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताया गया है कि अगर कोई महिला ये काम कर रही है तो भूलकर भी पुरुषों को उसकी तरफ नहीं देखना चाहिए और तुरंत अपनी नजरें दूसरी तरफ कर लेनी चाहिए। कहा जाता है कि सुखी जीवन के लिए व्यक्ति को अपने निजी जीवन में आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाना चाहिए।
My job alarm - (Chanakya Neeti) : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में न सिर्फ महिलाओं के लिए नियम बनाए हैं। बल्कि पुरुषों को भी संयमित व्यवहार करने को कहा है। फिर भी अगर कोई पुरुष ऐसा काम करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे मनुष्य का पतन प्रारम्भ हो जाता है।
आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) ने अपनी नीतियों में पुरुषों को संयमित रहने और मर्यादित व्यवहार करने के लिए कुछ विशेष बातें बताई हैं। जिनके अनुसार पुरुषों को भूलकर भी ऐसे काम नहीं करने चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा।
- खाना खाती महिला को भी ना देखें:
नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी पुरुष को भोजन करते समय कभी भी स्त्री की ओर नहीं देखना चाहिए। यह शिष्टाचार के विरुद्ध है और खाने वाली महिला भी असहज हो जाती है। और कम खाना खाती है और भूखी रहती है।
- कपड़े ठीक करती महिला को ना देखें:
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, अगर कोई महिला कपड़े पहन रही है या उन्हें एडजस्ट कर रही है तो पुरुषों की नजरें उसकी तरफ जरूर जाती हैं। लेकिन चाणक्य ने इसे अपराध की श्रेणी में रखा है। आचार्य चाणक्य कहना हैं कि पुरुषों (Chanakya Niti for men) को कभी भी स्त्री को कपड़े ठीक करते हुए, छींकते हुए या जम्हाई लेते हुए नहीं देखना चाहिए।यह मर्यादा के विरुद्ध माना जाता है।
- श्रृंगार करती महिला को भी नहीं देखना चाहिए:
कई बार जब महिलाएं मेकअप करती हैं तो पुरुषों की नजर उन पर पड़ती है, लेकिन यह भी पूरी तरह से गलत है। आचार्य चाणक्य ने भी इसे अपराध माना है। इतना ही नहीं, आचार्य चाणक्य ने यह भी कहा है कि महिलाओं (Chanakya Niti for wife) को खुद की या अपने बच्चों की तेल से मालिश करते हुए देखना गलत है।
