House Construction Rules : खेती की जमीन पर घर बनाने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो जाएगी मुश्किल
House Construction Rules : अगर आपके पास खेती की जमीन है, और आप नया मकान बनाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। खुद की जमीन है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उस पर मकान बना सकते हैं। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है, और अगर मकान बना भी लिया, तो उसे तोड़ा जा सकता है। खेती की जमीन पर घर बनाने के कुछ नियम है इसलिए मकान बनाने से पहले जमीन का सही तरीके से कनवर्जन कराना जरूरी है। आइए नीचे खबर में विस्तार से समझते हैं -
My job alarm - देश में बढ़ती आबादी शहरी और ग्रामीण इलाकों में जमीन की किल्लत को और बढ़ा रही है। लोग बड़े शहरों में जमीन की कमी और बढ़ती कीमतों से परेशान होकर छोटे इलाकों में जा रहे हैं और वहां खेती की जमीन खरीद रहे हैं। यह जमीनें केवल घर बनाने के लिए नहीं, बल्कि कमर्शियल (Commercial Property Rate) और इंडस्ट्रियल कामों के लिए भी खरीदी जा रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खेती की जमीन पर घर बनाना सीधा संभव नहीं होता? इसके लिए कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
खेती की जमीन (Rules for building a house on agricultural land) पर घर बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है कनवर्जन। कनवर्जन का मतलब है कि कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग के लिए बदलना, ताकि वहां पर घर या कमर्शियल निर्माण किया जा सके। बिना कनवर्जन के खेती की जमीन पर कोई निर्माण कार्य कानूनी नहीं माना जाता। इसलिए, खेती की जमीन खरीदने से पहले इस प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है।
खेती की जमीन पर घर बनाने के नियम
भारत के अधिकतर राज्यों में खेती की जमीन पर सीधा निर्माण करना गैर-कानूनी है। इसके लिए पहले उस जमीन को कृषि से गैर-कृषि भूमि में बदलवाना पड़ता है। यह प्रक्रिया हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, और राजस्थान में इस प्रक्रिया के लिए अलग-अलग नियम हैं।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में, 2014 में जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम की धारा (Section of Land Reforms Act) 143 को संशोधित किया गया था। इस बदलाव के बाद रियल एस्टेट डेवलपर्स को खेती की उपजाऊ जमीन पर भी निर्माण करने की अनुमति दी गई।
कर्नाटक
2022 में कर्नाटक सरकार ने भी कृषि भूमि के कनवर्जन (What is conversion) के लिए नियमों को आसान बना दिया। कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 95 के तहत, अब खरीदार को सिर्फ सेल्फ-डिक्लेरेशन देना होता है, और तीन दिनों के भीतर कनवर्जन की अनुमति मिल जाती है। हालांकि, आमतौर पर बंजर या सूखी जमीन को ही कनवर्जन के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
कनवर्जन की प्रक्रिया
किसी भी राज्य में जमीन का कनवर्जन करने के लिए पहले स्थानीय राजस्व विभाग या प्लानिंग अथॉरिटी से अनुमति लेनी होती है। यह प्रक्रिया हर राज्य में अलग होती है, लेकिन सामान्यत: इसे राजस्व विभाग या शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
जिन लोगों के पास बड़े प्लॉट होते हैं, उन्हें अपने इलाके के टैक्स विभाग (Tax Department) या प्लानिंग ऑफिसर से संपर्क करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, राजस्थान में 2,500 वर्ग मीटर से कम जमीन वाले लोगों को तहसीलदार से अनुमति लेनी होती है, जबकि इससे बड़े प्लॉट वाले लोगों को उपविभागीय अधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है। यदि प्लॉट 10,000 वर्ग मीटर से अधिक हो, तो राज्य के कलेक्टर या सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है।
कनवर्जन के लिए आवश्यक कागजात
कनवर्जन की प्रक्रिया के दौरान कुछ जरूरी कागजातों की आवश्यकता होती है। ये कागजात राज्य के हिसाब से अलग हो सकते हैं, लेकिन सामान्यत: निम्नलिखित दस्तावेज़ों की जरूरत होती है:
मालिक का पहचान पत्र: जमीन के मालिक का वैध पहचान पत्र जरूरी है।
मालिकाना हक और फसलों का रिकॉर्ड: यह रिकॉर्ड यह पुष्टि करता है कि जमीन का मालिक कौन है और जमीन पर कौन-सी फसलें उगाई जा रही हैं।
सेल डीड और म्यूटेशन डीड: यह दस्तावेज जमीन की बिक्री और उसके हस्तांतरण से संबंधित होते हैं।
गिफ्ट डीड: अगर जमीन गिफ्ट के रूप में मिली है तो गिफ्ट डीड जरूरी है।
निल इनकंबरेंस सर्टिफिकेट (NEC): यह सर्टिफिकेट यह पुष्टि करता है कि जमीन पर कोई ऋण या बंधक नहीं है।
म्यूनिसिपल काउंसिल या ग्राम पंचायत से NOC: स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है।
7/12 कागज: यह जमीन के मालिकाना हक का रिकॉर्ड होता है।
सर्वे मैप: जमीन का नक्शा और उसकी स्थिति का विवरण।
लैंड यूटिलाइजेशन प्लान: जमीन का उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा, इसका प्लान।
लैंड रेवेन्यू की रसीद: यह रसीद जमीन के राजस्व के भुगतान का प्रमाण होती है।
वाटर सर्टिफिकेट की पोर्टेबिलिटी: पानी की उपलब्धता और उसकी पोर्टेबिलिटी का प्रमाण पत्र।
जमीन खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि वह किसके नाम पर है। बाद में कोई और दावा न ठोके, इसके लिए कागजों (Property Document) की जांच परख कर लें। अगर किसी एक प्रॉपर्टी को कई लोगों ने लिया है तो सभी मालिकों के पहचान पत्र (identity card) की जांच कर लें। कनवर्जन तय वक्त में पूरा कर लेना चाहिए वर्ना पूरा काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा। अगर जमीन पर किसी तरह का कर्ज है, या कोई बंधक है तो कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि में बदलने का आवेदन तुरंत खारिज हो जाएगा।
