Holiday List 2025 : अगले साल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक और स्कूल, चेक करें छुटि्टयों की लिस्ट
Holiday List Update : जल्द ही नए साल की शुरूआत होने वाली है और इस साल यानी 2024 के अनुसार साल 2025 में भी काफी छुटि्टयां रहने वाली हैं। अगर आप छुट्टियों के दिन कहीं घूमने का प्लान बनाना रहे हैं तो आपको लिए अच्छी खबर है दरअसल, हाल ही में सरकार ने साल 2025 में होने वाली छुटि्टयों की सूची जारी कर दी है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

My job alarm - साल 2024 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और इस साल की तरह नए साल में भी छुटि्टयों की भरमार रहने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 2025 के लिए छुटि्टयों की लिस्ट (Holiday List 2025) जारी कर दी है। नए साल में कर्मचारियों को 17 राजपत्रित छुट्टियां और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा, 52 रविवार और 26 शनिवार की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह, सरकारी कर्मचारियों को लगभग 98-100 छुट्टियां मिलेंगी।
बैंक कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टियां (bank holiday) मिलने की संभावना है, जिससे यह संख्या 105-110 तक हो सकती है। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश और त्यौहारों की छुट्टियां शामिल हैं। ये छुट्टियां (bank holiday List) न केवल आराम और मनोरंजन के लिए समय देती हैं, बल्कि पारिवारिक समय बिताने का भी मौका प्रदान करती हैं। अगर आप अपनी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो इस लिस्ट के अनुसार योजना बनाकर अपने नए साल को और भी खास बनाएं।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2025 में सबसे अधिक छुट्टियां जनवरी, अप्रैल, अगस्त, और अक्टूबर में मिलेंगी। जनवरी में गुरु Gobind Singh जयंती, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां रहेंगी। अप्रैल में नए वित्त वर्ष की शुरुआत, महावीर जयंती, और गुड फ्राइडे पर अवकाश मिलेगा। अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) और जन्माष्टमी की छुट्टियां रहेंगी।
अक्टूबर का महीना गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, और छठ जैसे त्योहारों के कारण सबसे खास रहेगा। इसके अलावा, 2025 में कर्मचारियों को कुछ लंबे वीकेंड का भी फायदा मिलेगा। जनवरी, मार्च, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में लगातार तीन से चार दिन की छुट्टियां (Holiday List) होंगी। शेयर बाजार में भी इस साल शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा 14 दिन बंद रहेगा।