My job alarm

Government employee holiday list : केंद्र सरकार ने जारी की कर्मचारियों की छुटि्टयों की लिस्ट

Government Holiday 2025 : साल का आखिरी माह चल रहा है और साल खत्म होने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के मन में यह सवाल आने लगता है कि आने वाले साल में उनको किस-किस दिन अवकाश मिलेगा। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों (Govt Holiday List 2025) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आइए नजर डालते हैं केंद्रीय कर्मचारियों की अगले साल में आने वाली छुट्टियों पर।

 | 
Government employee holiday list : केंद्र सरकार ने जारी की कर्मचारियों की छुटि्टयों की लिस्ट

My job alarm - (Govt holidays List): केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे (Gazetted Holidays For 2025 Full List) और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (Restricted Holidays 2025 list) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। गैजेटिड छुटटियां सार्वजनिक छुट्टियां होती हैं और रिस्ट्रिक्टेड यानी प्रतिबंधित जगह और राज्यों के अनुसार अलग होती हैं।दरअसल, आपको बता दें कि  केंद्र और राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी करती हैं। आइए जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों की इन छुटि्टयों की लिस्ट के बारे में।

कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी-

दरअसल, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अलावा एक और लिस्ट भी (Government Employee Holiday List) जारी हुई है। इस एक और लिस्ट के मुताबिक दिल्ली-नई दिल्ली क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी इस लिस्ट में से कोई भी 2 छुट्टी सालभर में ले सकते हैं, जबकि बाहर दूसरे स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारी 3 रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे ले सकते हैं। 


कर्मचारियों की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची-


क्रम    तारीख    दिन    अवकाश
1    26 जनवरी    रविवार    गणतंत्र दिवस (REPUBLIC DAY)
2    26 फरवरी    बुधवार    महा शिवरात्रि (MAHA SHIVARATRI)
3    14 मार्च    शुक्रवार    होली (HOLI)
4    31 मार्च    सोमवार    ईद-उल-फितर (ID UL FITR)
5    10 अप्रैल    गुरुवार    महावीर जयंती (MAHAVIR JAYANTI)
6    18 अप्रैल    शुक्रवार    गुड फ्राइडे (GOOD FRIDAY)
7    12 मई    सोमवार    बुद्ध पूर्णिमा (BUDDHA PURNIMA)
8    7 जून    शनिवार    ईद-उल-ज़ुहा या बकरीद (ID UL ZUHA)
9    6 जुलाई    रविवार    मुहर्रम (MUHARRAM)
10    15 अगस्त    शुक्रवार    स्वतंत्रता दिवस (INDEPENDENCE DAY)
11    16 अगस्त    शनिवार    जनमाष्टमी (Janmashtami)
12    5 सितंबर    शुक्रवार    पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन या ईद-ए-मिलाद (PROPHET MOHAMMAD’S BIRTHDAY or ID-E-MILAD)
13    2 अक्टूबर    गुरुवार    महात्मा गांधी जयंती (MAHATMA GANDHI’S BIRTHDAY)
14    2 अक्टूबर    गुरुवार    दशहरा या विजय दशमी (DUSSEHRA or VIJAY DASHMI)
15    20 अक्टूबर    सोमवार    दिवाली या दीपावली (DIWALI or DEEPAVALI)
16    5 नवंबर    बुधवार    गुरु नानक जयंती 
17    25 दिसंबर    गुरुवार    क्रिसमस (CHRISTMAS)


देखें रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडेज की पूरी लिस्ट-


रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडेज की लिस्ट के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी दिल्ली-नई दिल्ली क्षेत्र में कार्यरत हैं तो इस लिस्ट के अनुसार कोई भी 2 दिन अवकाश (Central Government Holiday 2025,) ले सकते हैं। अन्य क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थान पर कार्यरत हैं तो आपको इस लिस्ट के अनुसार 3 दिन का अवकाश मिलेगा।


क्रम   तारीख    दिन    अवकाश
1    1 जनवरी    बुधवार    नववर्ष पर अवकाश
2    6 जनवरी    सोमवार    गुरु गोबिंद सिंह जयंती
3    14 जनवरी    मंगलवार    मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल/हजरत अली का जन्मदिन
4    2 फरवरी    रविवार    बसंत पंचमी श्री पंचमी
5    12 फरवरी    बुधवार    गुरु रवि दास जयंती
6    19 फरवरी    बुधवार    शिव जी जयंती
7    23 फरवरी    रविवार    स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
8    13 मार्च    गुरुवार    होली पर्व
9    14 मार्च    शुक्रवार    डोलयात्रा
10    28 मार्च    शुक्रवार    जमात-उल-विदा
11    30 मार्च    रविवार    चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा/उगादि/चेती चंद
12    6 अप्रैल    रविवार    रामनवमी
13    13 अप्रैल    रविवार    वैसाखी विशु
14    14 अप्रैल    सोमवार    मेशाडी (तमिल नव वर्ष दिवस)
15    15 अप्रैल    मंगलवार    वैशाखड़ी (बंगाल)/बाहाग बिहु (असम)
16    20 अप्रैल    रविवार    ईस्टर रविवार
17    9 मई    शुक्रवार    गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती
18    27 जून    शुक्रवार    रथयात्रा
19    9 अगस्त    शनिवार    रक्षाबंधन पर्व
20    15 अगस्त    शुक्रवार    पारसी नव वर्ष/नौराज
21    15 अगस्त    शुक्रवार    जन्माष्टमी (स्मार्त)
22    27 अगस्त    बुधवार    गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
23    5 सितंबर    शुक्रवार    ओणम या थिरु ओणम दिवस
24    29 सितंबर    सोमवार    दशहरा (सप्तमी)
25    30 सितंबर    मंगलवार    दशहरा (महाष्टमी)
26    1 अक्टूबर    बुधवार    दशहरा (महानवमी)
27    7 अक्टूबर    मंगलवार    महर्षि वाल्मिकी जयंती
28    10 अक्टूबर    शुक्रवार    कर्क चतुर्थी (करवाचौथ)
29    20 अक्टूबर    सोमवार    नरक चतुर्दशी
30    22 अक्टूबर    बुधवार    गोवर्धन पूजा
31    23 अक्टूबर    गुरुवार    भाई दूज पर्व
32    28 अक्टूबर    गुरुवार    प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा)
33    24 नवंबर    सोमवार    गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
34    24 दिसंबर    बुधवार    क्रिसमस की पूर्व संध्या


नॉन वर्किंग डे पर नहीं होगा कोई ऑफ-


इन दोनों लिस्टों को जारी करने के साथ ही सरकार (sarkari holiday)ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी छुट्टी किसी साप्ताहिक अवकाश के दौरान आए या नॉन वर्किंग डे के दिन पड़ती है तो उसके लिए कोई ऑफ नहीं होगा और इसके अलावा एक ही दिन पर एक से ज्यादा फेस्टिवल पड़ते हैं तो उसके लिए कोई भी दूसरा ऑफ (Goverment Employee holidays List) नहीं दिया जाएगा। जैसे की ईद उल फितर, ईद उल जूहा, मोहरर्म और ईद-ए-मिलाद की तारीख चांद दिखने पर तय होती है। अगर ऐसे में कोई बदलाव होता है तो  इस तरह का कोई बदलाव भी सरकार की ओर से होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now