My job alarm

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश-कहां छाया रहेगा कोहरा

Delhi Weather: नए साल के आगमन से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में। शीतलहरों ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी कर दी है। कल सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, जो रात तक तेज हो गईं। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आज दिल्ली में कहां बारिश होगी और कहां कोहरा छाया रहेगा-

 | 
Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश-कहां छाया रहेगा कोहरा

My job alarm - (Delhi Weather) नए साल के आगमन से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में। शीतलहरों ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी कर दी है। कल सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, जो रात तक तेज हो गईं। (delhi me kaisa rahega aaj mausam) आज 31 दिसंबर को सुबह का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली से नोएडा तक की सड़कों पर कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश की संभावनाएं जताई हैं। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आज के दिन कैसा रहेगा मौसम- (Delhi Weather update)

आज का मौसम-

सोमवार को दिन में थोड़ी धूप दिखाई दी, लेकिन शीतलहरों के कारण सूर्य देव के दर्शन अच्छे से नहीं हो सके। आज अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज सूर्योदय का समय 7 बजकर 13 मिनट पर और सूर्यास्त का समय 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस ठंडी मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता है। (weather update)

ये इलाके सबसे ठंडे-

- पालम
- आया नगर
- लोधी रोड
- पूसा
- नरेला
- नजफगढ़
- राजघाट

हो सकती है बारिश?

पिछले हफ्ते वीकेंड पर हुई बारिश के चलते दिल्ली और नोएडा का तापमान कम हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने 1 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। नए साल पर मौसम ठंडा रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है और लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

नोएडा का मौसम-

आज नोएडा में सुबह 7 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सूर्योदय का समय सुबह 7:12 बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 5:33 बजे होगा। मौसम के अनुसार, दिन के दौरान थोड़ा तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ठंड का अहसास कम होगा। लोगों को दिनभर हल्की गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। (Noida Weather update)

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जनवरी को देश में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहने की संभावना है। नए साल के पहले दिन तापमान में गिरावट के साथ-साथ कोहरे में भी वृद्धि हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जनवरी के पहले हफ्ते में बारिश होने की संभावना है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है। लोगों को ठंड से बचने के उपाय करने के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है।(mausam kaisa rehne waala hai)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now