Delhi Weather: दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD रिपोर्ट
Delhi Weather: उत्तर भारत में सर्दी और ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से आए एक ताजा अपडेट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है-

My job alarm - (Delhi Weather) उत्तर भारत में सर्दी और ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार, यानी क्रिसमस के दिन, दिल्ली में सुबह से कोहरे का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। वीरवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है आज के मौसम के बारे में विस्तार से-
आज का मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोहरे की भविष्यवाणी भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा, जबकि सुबह के समय बारिश की संभावनाएं 0% बताई गई हैं। सुबह की शुरुआती समय में हल्का धुंध रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 5 किमी/घंटा रहेगी। आज सूर्यास्त शाम 07:12 बजे और सूर्योदय सुबह 5:32 बजे होगा।
ये इलाके सबसे अधिक ठंडे-
- नरेला
- पुसा
- नजफगढ़
- आया नगर
- पालम
आगे कैसा रहेगा मौसम-
IMD ने शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, और अगले सप्ताह में इसमें गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा, और रविवार को कोहरा अधिक बढ़ सकता है। इस दौरान, गुरुवार से रविवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम की इन परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रदूषण में भी बढ़ोतरी-
क्रिसमस के दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता वेरी पूअर श्रेणी में रही। शाम 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 336 दर्ज किया गया, जो संवेदनशील व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है। AQI 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 400 से ऊपर को गंभीर माना जाता है। आज सफर की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का AQI 343 दर्ज किया गया है। यह स्थिति प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिंताजनक है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।