My job alarm

Delhi Weather: शीतलहर से ठिठुरी दिल्ली, ये इलाके रहे शिमला से भी ठंडे, पढ़े IMD का आज का मौसम अपडेट

Delhi Weather - साल के पहले दिन दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरन में डाल दिया। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शीतलहर ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया। धूप सर्द हवाओं के मुकाबले बेबस नजर आई। ऐसे में IMD की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा... चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में--

 | 
Delhi Weather:  शीतलहर से ठिठुरी दिल्ली, ये इलाके रहे शिमला से भी ठंडे, पढ़े IMD का आज का मौसम अपडेट

My job alarm - (Delhi Weather Latest Update) साल के पहले दिन दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरन में डाल दिया। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शीतलहर ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया। धूप सर्द हवाओं के मुकाबले बेबस नजर आई। दिल्ली और नोएडा में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। (Delhi Weather Update) सुबह का मौसम बेहद ठंडा था और तेज हवाएं भी चल रही थीं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि लगातार चौथे दिन राजधानी में शीतलहर चलने और ठंड बढ़ने का अनुमान है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

आज का मौसम-

गुरुवार सुबह सर्द हवाओं के साथ मौसम काफी ठंडा रहा। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। पिछले दिन, दिल्ली (Delhi Today tempersture) का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। द‍िन की शुरुआत सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट पर हुई, और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। इस ठंडे मौसम के साथ लोगों को अपनी दिनचर्या को एडजस्ट करना पड़ रहा है। 

दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके-

दिल्ली में साल का पहला दिन काफी ठंडा रहा और इन इलाकों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ…

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नजफगढ़
नरेला
पूसा
पीतमपुरा

बुधवार को कैसा था मौसम-

1 जनवरी को शीतलहर का दौर जारी था। इससे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिइन इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। कल दिनभर दिल्ली और नोएडा में ठंड रही। (Delhi me aane waale dino me kaisa rahega mausam)

नोएडा का मौसम-

पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड हो रही है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में सूरज 7 बजकर 13 मिनट पर निकला और शाम 5:35 पर ढल सकता है। (Noida weather update)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now