My job alarm

Delhi Property: देश के टॉप रईसों का गढ़ है दिल्ली का ये इलाका

Richest People: राजधानी दिल्ली में रहने का लाखों लोग सपना देखते हैं। इसका एक कारण यह भी हैं कि दिल्ली अब रियल एस्टेट निवेश के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गई है। इसी के चलते यहां पर सबसे (West Delhi) महंगी जमीन मिलती हैं। दिल्ली के कईं इलाके ऐसे हैं जिसमें सिर्फ बिलिनेयर लोग रह सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि देश के 57 अरबपति कौन हैं जो दिल्ली में रहते हैं...

 | 
Delhi Property: देश के टॉप रईसों का गढ़ है दिल्ली का ये इलाका

My job alarm - (delhi property) दिल्ली हमारे देश की राजधानी होने के साथ साथ वित्तीय गढ भी हैं। इसी के चलते हम आपको दिल्ली के अमीर इलाकों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि इस शहर में उद्योगपति, बिजनेसमैन और नेता ही नहीं, बल्कि देश की कई जानी-मानी हस्तियां और खिलाड़ी भी अपना (delhi expansive areas) आशियाना बना रहे हैं। 2024 में हुरून इंडिया रिच लिस्ट सामने आई उसके अनुसार देश को टॉप अरबपतियों में से 57 दिल्ली में रहते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद सबसे ज्यादा बिलिनेयर दिल्ली में ही रहते हैं। दिल्ली के कुछ खास इलाके देश में लग्जरी लिविंग का प्रतीक बन गए हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली के सबसे अमीर इलाकों के बारे में- 

 

पृथ्वीराज रोड -
अगर राजधानी के सबसे अमीर व रिहायसी इलाकों की बात की जाए तो बता दें कि रिहायशी इलाकों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है पृथ्वीराज रोड। यह नई दिल्ली के बीचों-बीच बसा है। यह नेताओं, (propety rate in Delhi) उद्योगपतियों और अमीर लोगों का पसंदीदा रिहायशी इलाका है। यह सड़क गोल्फ कोर्स के हरे-भरे मैदानों से घिरी हुई है। यह इलाका अपने विशाल बंगलों और आलीशान घरों के लिए जाना जाता है। यहां आपको एकांत और सुरक्षा का अद्भुत मेल मिलेगा। यहां मकान की कीमत कई करोड़ रुपये से शुरू होती है।

जोर बाग -
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है जोर बाग। यह हुमायूं के मकबरे और सफदरजंग मकबरे जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के पास स्थित है। इसकी गिनती दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में होती है। यहां बॉलीवुड की कई हस्तियों, राजनेताओं और बड़े-बड़े बिजनेसमैन का ठिकाना है। जोर बाग में (Jor bagh property rate) आपको पुराने जमाने के घरों और आधुनिक अपार्टमेंट का मिश्रण मिलेगा। यह लोधी गार्डन के पास है, जो दिल्ली के सबसे हरे-भरे इलाकों में से एक है। यह खान मार्केट जैसे चहल-पहल वाले व्यावसायिक केंद्रों से कुछ ही दूरी पर है। यहां का शांत और शानदार माहौल इसे राजधानी का एक पसंदीदा ठिकाना बनाता है।

 

डिफेंस कॉलोनी -
तीसरे नंबर पर आती है डिफेंस कॉलोनी जो यह दक्षिण दिल्ली के बीचों-बीच स्थित है। इस पॉश इलाके में देश के कुछ सबसे अमीर परिवार रहते हैं। यह इलाका एम्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल, बेहतरीन चिकित्सा (Nizamuddin West) सुविधाओं और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के करीब है। यह अमीर लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। यहां आपको बड़े-बड़े आलीशान घर और आलीशान अपार्टमेंट मिलेंगे। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छे रिहायशी इलाकों में से एक है जो बड़ा निवेश करना चाहते हैं।

 

मॉडल टाउन -
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मॉडल टाउन है। वैसे तो दक्षिण दिल्ली को पारंपरिक रूप से दिल्ली का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार माना जाता है। लेकिन उत्तरी दिल्ली में स्थित मॉडल टाउन एक प्रमुख रिहायशी जगह के रूप में उभरा है। डीएलएफ ग्रुप द्वारा विकसित मॉडल टाउन दिल्ली के पहले (Delhi billionaires) रिहायशी इलाकों में से एक था जहां प्राइवेट रियल एस्टेट सेक्टर ने पैर पसारे। तब से यह सरकारी अधिकारियों, बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियों का केंद्र बन गया है। इस इलाके में आपको आलीशान घर और आलीशान अपार्टमेंट का शानदार मिश्रण मिलेगा। पिछले कुछ साल में इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने इसे उत्तरी दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों में से एक बना दिया है।

 

न्यू फ्रेंडस कॉलोनी -
बता दें कि दिल्ली के सबसे अमीर इलाकों में पांचवे नंबर पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी है। यह दक्षिण दिल्ली का एक बेहद अमीर इलाका है, जहां बिजनेसमैन, नेता और मशहूर हस्तियां रहती हैं। यहां की चौड़ी सड़कें, आलीशान घर और शांत वातावरण इसे खास बनाते हैं।  यह इलाका प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। साथ ही दिल्ली के कुछ बेहतरीन स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी इसके पास में ही हैं। यह उन अमीर परिवारों के लिए पहली पसंद है जो एक सुविधाजनक लेकिन शानदार जगह की तलाश में हैं।

पंचशील पार्क -
इस लिस्ट में छठे नंबर पर है पंचशील पार्क। यह इलाका भी दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। यह एक पॉश इलाका है जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। यहां हौज खास वन और हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क हैं। इस इलाके की बनावट देखकर कोई भी इस जगह से मंत्रमुग्ध हो सकता हैं। यहां आपको बड़े-बड़े (New Friends Colony in delhi) अपार्टमेंट, इंडिपेंडेंट फ्लोर और बड़े बंगले मिलेंगे। कई घरों में हरे-भरे बगीचे और निजी आंगन भी हैं। यह इलाका अपने शांत और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत और प्राकृतिक सुंदरता इसे दिल्ली में रहने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक बनाती है।

निजामुद्दीन वेस्ट -
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है निज़ामुद्दीन पश्चिम। इंडिया गेट के दक्षिण में स्थित यह एक पॉश इलाका है। यह अपने ऐतिहासिक महत्व और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां कई जानी-मानी हस्तियां रहती हैं। यह एक व्यस्त इलाका है, लेकिन फिर भी इसे अक्सर दिल्ली का ग्रीन लंग कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि इसके करीब नर्सरी, दिल्ली गोल्फ क्लब और हुमायूं का मकबरा है। यहा आपको आधुनिक अपार्टमेंट और पुरानी शैली में बने घरों का मिश्रण मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now