My job alarm

DA Hike July 2025 : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत होने से सैलरी में इतना इजाफा

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता समय की जरूरत के हिसाब से उनको वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करता है। हाल ही में जुलाई 2025 का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते को लेकर खुशखबरी आ गई है। 

 | 
DA Hike July 2025 : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत होने से सैलरी में इतना इजाफा

MY Job Alarm (DA Hike July 2025) : केंद्र सरकार की ओर से हर 6 महीने में कर्मचारियों को देश में महंगाई के हिसाब से उनकी सैलरी की समीक्षा कर महंगाई भत्ता दिया जाता है। बढ़ती महंगाई के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) की सैलरी भी बढ़ती रहती है। महंगाई भत्ते (dearness allowance) का यही सीधा सा फंडा है। परंतु कई बार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA  Hike) को लेकर निराशा भी हाथ लगती है। परंतु, हाल में आए आंकड़े कर्मचारियों को खुशखबरी देंगे। 

 

पिछली बार कितना बढ़ा था महंगाई भत्ता 


जनवरी 2025 के लिए महंगाई भत्ते (dearness allowance hike) में मात्र 2% का इजाफा किया गया था। इससे कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा था। कर्मचारियों को 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन सरकार के इस फैसले ने कर्मचारियों को झटका दिया था। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हो गया था। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। 

 

कैसे तय किया जाता है महंगाई भत्ता 


महंगाई भत्ते (DA Calculation) को तय करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) यानी एआईसीपीआई के आंकड़े बहुत जरूरी होते हैं। यह आंकड़े हर महीने श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाते हैं। इन आंकड़ों को साल के औसत के हिसाब से निकालकर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय किया जाता है। 

 

साल में होते हैं दो संशोधन


महंगाई भत्ते को हर साल दो बार संशोधित (DA Hike July 2025) किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी में लागू होता है जो पिछले साल की जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों का औसत होता है, वहीं दूसरा संशोधन जुलाई में लागू होता है तो जनवरी से जून तक के आंकड़ों के हिसाब से लागू किया जाता है। महंगाई भत्ते (DA Hike) के लिए घोषणा आमतौर पर मार्च में और अक्टूबर नवंबर में की जाती है। 

 

मई तक के आंकड़े आए सामने 


महंगाई भत्ते (DA Hike July) को लेकर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मई तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि अब तक 3% की बढ़ोतरी कर्मचारियों को मिल सकती है। जनवरी 2025 के सीपीआई के आंकड़े 143.2 है तो वही फरवरी में एआईसीपीआई 142.8 रहा है। जबकि मार्च में यह 143 रिकॉर्ड किया गया है। अप्रैल का एआईसीपीआई 143.5 रहा है तो मई में भी .5  की बढ़ोतरी के साथ यह 144 हो गया है। इन आंकड़ों से साफ हो रहा है कि 3% की बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो जाएगी। 

 

कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता

 
केंद्रीय कर्मचारियों को हाल में सातवें वेतन आयोग के तहत 55% महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है। अगर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मोहर लग जाती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने से सीधा-सीधा सैलरी में भी इजाफा होगा। हालांकि 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होना है तो इसमें भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (dearness allowance hike July) सैलरी बढ़ाने में मदद कर सकता है। 

 

कर्मचारियों की सैलरी में हुआ तगड़ा जाता 


केंद्रीय कर्मचारियों को हाल में 18000 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी मिलती है। महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी के प्रतिशत में ही दिया जाता है। 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी 540 रुपए प्रति महीने का इजाफा हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता (DA Hike July 2025) एक अहम हिस्सा है यह बढ़ाने पर सैलरी भी बढ़ती है। अब महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 10440 रुपये प्रति महीना हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now