My job alarm

chanakya niti : महिलाएं दूर से नोटिस कर लेती हैं पुरुषों में ये चीजें

chanakya niti :  महिलाओं को कैसे पुरुष पसंद आते हैं, महिलाएं पुरुषों में क्या चीज देखती हैं? ऐसे सवाल तो आपके मन में भी होंगे। हर महिला अपने होने वाले पार्टनर में कुछ चीजों को नोटिस करती हैं। उन्हीं के बारे में हम आपको बताएंगे। 
 | 
chanakya niti :  महिलाएं दूर से नोटिस कर लेती हैं पुरुषों में ये चीजें

My job alarm (chanakya niti) : ये बात बिल्कुल सही है कि सच्चा हमसफर किसी वरदान से कम नहीं है। जिंदगी में कोई भी मुश्किल क्यों न हो, अगर हमसफर सच्चा, ईमानदार और साथ देने वाला हो तो इंसान की जिंदगी काफी अच्छी गुजरती है।  लाइफ में एक लड़की या महिला का हमसफर कैसा हो, इसके लिए भारत के महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीतियों (Chanakya Niti) में कई बातों का जिक्र किया है। 

चाणक्य नीति में कहा है कि किसी भी इंसान के व्यक्तित्व का पता उसकी हरकतों और चाल-ढाल से चल सकता है। हर लड़की का सपना होता है कि उसका होने वाला पार्टनर न केवल देखने में बेहतर हो बल्कि उसकी आदतें भी दिल जीतने वाली हो और उन्हें सच्चा प्यार करे। 
नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिनको देखकर एक महिला पुरुष की तरफ आकर्षित (Attract) होती है।  महिलाएं पुरुषों की ऐसी आदतों को भरी महफिल या शांत जगह, दोनों जगह ही नोटिस करती हैं। मर्दों की ये आदतें ही एक महिला को अपना दीवाना बना सकते हैं। एक श्रेष्ठ पुरुष या फिर बेहतर पार्टनर में लड़कियां/ महिलाएं क्या नोटिस करती हैं, इसके बारे में आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) ने क्या कहा है, आईये नीचे जानते हैं... 

 

महिलाएं ऐसे पुरुषों को करती है पसंद

राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री (Acharya Chanakya) ने पुरुषों के लिए अपनी नीति में बताया है कि जो इंसान ईमानदार होता है, उसकी ओर महिलाएं जल्दी आकर्षित होती हैं। महिलाओं को नेक दिल पुरुष काफी पसंद आते हैं। महिलाओं और लड़कियों का मानना होता है कि ईमानदार पुरुष (Honest Man) अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते। महिलाएं जब ऐसे किसी पुरुषों को देखती हैं तो उसे प्रपोज करने का मूड बना लेती हैं।

 

महिलाएं देखती हैं दूसरों के प्रति व्यवहार


अक्सर देखने में आता है कि कुछ पुरुष अपने से छोटे मतलब आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों से ढंग से बात तक नहीं करते है।  वहीं कुछ पुरुष ऐसे होते हैं, जो दूसरों की हमेशा मदद करते हैं और अपनी बातों से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। पुरुषों की ये शालीनता लड़कियों/महिलाओं को सबसे जल्दी इंप्रेस करती है। दूसरों के प्रति पुरुषों का अच्छा व्यवहार महिलाओं को आकर्षित करता है ।

सुनने वाले पुरुष आते हैं पसंद


आपने देखा होगा कि महिलाएं ज्यादा बोलती हैं। ऐसे में वो हमेशा से चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें सुकून से सुने। औरतें हर बात किसी से नहीं कहती हैं लेकिन जिससे करना पसंद करती हैं, उसे वो अपनी हर बात ही शेयर करती हैं। लड़कियां चाहती है कि उनका पार्टनर उनको सुने। महिलाओं को उनकी बातें सुनने वाले पुरुष काफी भाते हैं ।
 

हर महिला देखती है ये क्वालिटी


ज्यादातर महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं जो अपने काम की जिम्मेदारी लेते हैं। किसी व्यक्ति की लीड करने की क्षमता उसकी मैच्योरिटी को  दिखाती है। महिलाएं मजबूत विश्वास वाले मर्दों की ओर आकर्षित होती हैं जो अपने फैसले लेना जानते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now