My job alarm

Chanakya Niti : महिलाएं ऐसे पुरुषों पर होती हैं फिदा, खुद पर नहीं रख पाती काबू

Chanakya Niti for women : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर बात के बारे में बताया हैं। और चाणक्य नीति में स्त्री के बारे में तो बहुत कुछ बताया हैं। औार यह भी बताया गया हैं कि महिलाएं किन गणों वाले पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। आइए जानते हैं....

 | 
Chanakya Niti : महिलाएं ऐसे पुरुषों पर होती हैं फिदा, खुद पर नहीं रख पाती काबू

My job alarm-(Chanakya Niti) : चाणक्य की नीतियां भले ही कठोर हों लेकिन उनमें जीवन की सच्चाई छिपी हुई है। और आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बड़े, बुजुर्ग और बच्चों के लिए कुछ न कुछ सीख दी है। जिनका पालन करके मनुष्य अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। आज हम आपको बताते हैं चाणक्य (Chanakya Niti in hindi) की वो गहरी बातें, जिनका पालन करके आप भी अपना घर सुख-समृद्धि से भर सकते हैं।

यह तो हम सब जानते भी हैं और देख भी रहे हैं कि चाणक्य नीति (Chanakya Niti) काफी लोकप्रिय है जो हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाती है। इनमें से एक स्त्री-पुरुष के रिश्ते के बारे में है। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री और पुरुष दोनों ही अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी ढूंढने का प्रयास करते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं जिनमें कुछ खास गुण होते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जिनके कारण महिलाएं पुरुषों की ओर आकर्षित होने लगती हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष बेहद पसंद आते हैं और वे उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहती हैं। और आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र में लिखा है कि…

‘यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, निघर्षणच्छेदनतापताडनैः
तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते, श्रुतेन शीलेन गुणेन कर्मणा।’

आचार्य चाणक्य ने अपने इस श्लोक में एक आदर्श पुरुष के गुणों और आदतों के बारे में बताया है। और कहा हैं कि जो पुरुष ईमानदार, व्यवहार कुशल और अच्छा श्रोता होता है उसे हर जगह सम्मान मिलता है और महिलाओं को भी ऐसे पुरुष बहुत पसंद आते हैं।

पुरुष ईमानदार चरित्र का हो:

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा हैं कि जो पुरुष अपनी पत्नी और प्रेमिका के प्रति ईमानदार होता है और दूसरी स्त्री की ओर बुरी नजर से नहीं देखता। महिलाएं ऐसे पुरुषों (Chanakya Niti for men) को बेहद पसंद करती हैं। और उनकी तरफ बहुत आकर्षित होती हैं। महिलाएं और ऐसे पुरुष अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

पुरुष शांत स्वभाव का हो:

चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार जो पुरुष शांत, सरल और सौम्य स्वभाव के होते हैं उन पर महिलाएं जल्द ही अपना दिल हार बैठती हैं। महिलाएं शांत और अच्छे आचरण वाले पुरुषों की ओर बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। और आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं अक्सर ऐसे पुरुषों पर फिदा हो जाती हैं जो शांत स्वभाव के होते हैं और जिनकी वाणी सौम्य होती है।

पुरुष धनी व्यक्तित्व का हो:

आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) का कहना हैं कि महिलाएं सुंदरता से ज्यादा महत्व व्यक्तित्व को देती हैं। और चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में यह भी कहा गया हैं कि महिलाएं जीवनसाथी चुनते समय उसकी खूबसूरती से नहीं बल्कि उसके दिमाग से आकर्षित होती हैं। महिलाएं ईमानदार और मेहनती पुरुषों पर फिदा हो जाती हैं।

पुरुष अच्छा श्रोता हो:

वैसे तो हर कोई चाहता है कि उसकी बातों को ध्यान से सुना जाए और महत्व दिया जाए। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि (Chanakya Niti for women) हर महिला की चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी एक अच्छा श्रोता हो। उसे हर छोटी-बड़ी बात को न सिर्फ सुनना-समझना चाहिए बल्कि उसे महत्व भी देना चाहिए। महिलाएं अपने पार्टनर के साथ अपना दुख-दर्द बांटकर सांत्वना पाती हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद नहीं आते जो कठोर बातें कहते हैं और अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। पुरुषों की ये खूबियां उन्हें न सिर्फ महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। समाज में भी ये सम्मान के पात्र होते हैं। ये गुण ही आदर्श मनुष्य की पहचान होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now