My job alarm

Chanakya Niti : पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, चाणक्य नीति में है जिक्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने देश, राजनीति, समाज और समाज से जुड़ी कई ऐसी गूढ़ बातें कही थीं, जो आज भी दुनिया के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। इसी चाणक्य नीति में उन्होंने कहा है कि पुरुषों को 4 बातें हमेशा अपनी पत्नी (Wife) से छिपाकर रखनी चाहिए वरना उनकी गृहस्थी को टुटने में जरा भी देर नहीं लगेगी....
 | 
Chanakya Niti : पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें

My job alarm -  (Acharya Chanakya) अगर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करनी हैं तो चाणक्य की नीतियां हर व्यक्ति के लिए बेहतर मार्गदर्शन बन सकती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन बातों को नीति शास्त्र नाम की पुस्तक में स्थान दिया था, जिसे हम सब चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के नाम से जानते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में उन बातों का जिक्र किया है, जिनको भूलकर भी अपनी पत्नी (Wife)  को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करना शादीशुदा लाइफ के लिए बहुत जरूरी है।


चाणक्य को न सिर्फ राजनीति, कूटनीति और अर्थनीति का ज्ञान था बल्कि उनके पास जीवन को खुशहाल बनाने का मंत्र भी था। उन्होंने कई ऐसी नीति बनाई, जो आज के आधुनिक (chanakya niti advice for husband ) युग में भी काम आती हैं। इसी के चलते आचार्य चाणक्य के अनुसार शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली के लिए सारी बातें पत्नी को बतानी जरूरी नहीं होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पत्नी से छिपाकर रखने वाली खास बातें-

 

कमाई की पूरी जानकारी न दें


चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया हैं कि एक पति को अपनी पत्नी से अपनी कमाई के बारे में पुरी जानकारी कभी नहीं देनी चाहिए। लेकिन यह बात तो सच हैं कि सारी महिलाएं (wife ko kaise khush rakhe) पैसे का दुरूपयोग नहीं करती लेकिन कई बार पति की अधिक आमदनी होने पर खुद को खर्च करने से रोक नहीं पातीं। फिर बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं। ऐसे में समय आने पर पैसों की कमी का सामना करना पड सकता हैं।

 

अपनी कमजोरी छिपाएं


चाणक्य ने यह खास बात बताई हैं कि एक महिला को कभी भी अपनी कमजोरी के बारे में ना बताएं। पत्नी से (Chanakya Niti for Wife Husband) अपनी कमजोरी छिपाना आपके लिए अच्छा साबित होगा। क्योंकि कई बार पत्नी भी पति से अपना काम निकलवाने के लिए उसकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। जिसकी वजह से घर और समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।


पत्नी से भी गुप्त रखें दान


गुप्तदान का तो नाम ही सबसे बडा होता हैं। कहते हैं गुप्तदान उसे कहते हैं जब एक हाथ से दान करो तो दुसरे को (chanakya quotes) भी पता ना चले। ये एक पुण्य का काम होता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने पत्नी से भी दान की जानकारी छिपाने की सलाह दी है। क्योंकि दान के बारे में पत्नी को बताने से भी इसका महत्व खत्म हो सकता है।

 

अपमान के बारे में न बताएं


चाणक्य नीति के हिसाब से एक पति को कभी भी भावनाओं में बहकर अपने अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि कोई भी पत्नी अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। कदापि औरत उसका बदला लेने के लिए तत्पर हो उठती हैं। जिसकी वजह से कई बार विवाद बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपमान या लड़ाई झगड़े के बारे में अपनी पत्नी को न बताएं।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now